किछौछा शरीफ यूपी के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक विद्वान आल इंडिया उलेमा मशाईख बोर्ड के अध्यक्ष आज 30/09/23 की रात्रि 8 बजे एक दिवसीय बुरहानपुर दौरे पर | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

किछौछा शरीफ यूपी के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक विद्वान आल इंडिया उलेमा मशाईख बोर्ड के अध्यक्ष आज 30/09/23 की रात्रि 8 बजे एक दिवसीय बुरहानपुर दौरे पर | New India Times

भारत के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक विद्वान, औलादे मख़दूम सिमनां, शहज़ादा शेख़ आज़म, मुफक्किरे अहले सुन्नत हुज़ूर अशरफे मिल्लत हज़रत अल्लामा मौलाना अशशाह सैयद मोहम्मद अशरफ मियां अशरफियूल जिलानी संस्थापक व अध्यक्ष ऑल इंडिया उलेमा मशाईख बोर्ड आज दिनांक 30/09/ 2023 को रात्रि 8:00 बजे इंदौर से सड़क मार्ग से बुरहानपुर पहुंच रहे हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वे यहां हाजी मोहम्मद अमीन अंसारी अशरफी निवासी चंद्रकला बुरहानपुर के एक पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बुरहानपुर पधार रहे हैं। इसके साथ ही बुरहानपुर में पीरे तरीक़त हज़रत अल्लामा मौलाना सैयद मोहम्मद फारूक मियां चिश्ती मिस्बाही क़िब्ला की निगरानी, सरपरस्ती और रेहनूमाई में संचालित मदरसा हलीमा सआदिया ऐहले सुन्नत सुल्तानूल उलूम चंद्रकलां बुरहानपुर की जानिब से हिंदुस्तानी मस्जिद परिसर, डॉ ज़ाकिर हुसैन वार्ड में बुरहानपुर आयोजित जलसा ए मिलादुन्नबी को संबोधित करेंगे। इसके अतिरिक्त जामिया अशरफिया लोहार मंडी बुरहानपुर और अन्य पीर भाइयों से मुलाकात के बाद रविवार की रात्रि शाम 6:00 बजे बुरहानपुर से देवास के लिए रवाना होंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article