शासकीय कन्या विद्यालय की प्रिंसिपल एवं क्लास टीचर की लापरवाही से अल्पसंख्यक बालिकाएं छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित होने के कगार पर | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

शासकीय कन्या विद्यालय की प्रिंसिपल एवं क्लास टीचर की लापरवाही से अल्पसंख्यक बालिकाएं छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित होने के कगार पर | New India Times

सावित्री बाई फुले शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रिंसिपल के आचरण एवं व्यवहार को लेकर कुछ दिन पूर्व एक वीडियो सोशल मीडिया पर एक सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा वायरल किया गया था। इसके साथ ही लोहार मंडी की एक अल्पसंखयक बालिका को प्रवेश देने के लिए बुरहानपुर के विधायक को हस्तक्षेप करना पड़ा था। तब जाकर प्राचार्य द्वारा उक्त बालिका को एडमिशन दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के आवेदन की अंतिम तिथि इस माह के अंत तक शासन द्वारा निर्धारित है। लेकिन प्राचार्य एवं क्लास टीचर द्वारा अल्पसंख्यक बालिकाओं को छात्रवृत्ति की अंतिम तिथि की डेट समाप्त होने का कहकर अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति से वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि आवेदन हेतु अभी लगभग चार दिन का समय बाकी है। क्या जिला शिक्षा अधिकारी इस ओर ध्यान देकर अल्पसंख्यक बालिकाओं को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे या बालिकाएं प्राचार्य की हटधर्मी का शिकार होगी?

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.