एसडीएम ने टीम के साथ जलभराव से फसल में हुई नुकसानी का मौक़े पर जाकर किया मुआयना | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

एसडीएम ने टीम के साथ जलभराव से फसल में हुई नुकसानी का मौक़े पर जाकर किया मुआयना | New India Times

बुधवार को ग्राम तिरला क्षेत्र में एसडीएम रोशनी पाटीदार, ने तहसीलदार, कृषि विस्तार अधिकारी तिरला, एवं ग्राम सेवक अनिता परमार के साथ क्षेत्र में खराब हुई सोयाबीन फसल का मुआयना किया। जिसमें क्षेत्र के किसानों ने बताया कि अतिवर्ष्टि के बाद बीमा कम्पनी 72 घन्टे के अंदर जिन्होंने क्लेंम किया केवल उनका ही मौके पर जाकर सर्वे किया जा रहा है। जिसमें कई किसान ऐसे हैं जो जानकारी के अभाव में 72 घन्टे के अंदर नहीं कर पाये जिस कारण भारतीय किसान संघ तिरला ने मांग की थी।

एसडीएम ने टीम के साथ जलभराव से फसल में हुई नुकसानी का मौक़े पर जाकर किया मुआयना | New India Times

किसानों का सर्वे आरबीसी की धारा 6-4 में कर किसानों को मुआवजा दीया जाए। ऐसे में एसडीएम रोशनी पाटीदार ने मौके पर किसानों को आश्वासन दिया कि नुकसानी का सर्वे धारा 6-4 में ही किया जाएगा व खेतों में सर्वे करने के लिए तहसीलदार, ग्रामसेवक, एवं ग्राम पंचायत सचिव की टीम गठित कर निर्देश दिए कि क्षेत्र में हुई फसल नुकसानी का तुरन्त ही सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि किसानों को समय पर मुआवजा उपलब्ध हो सके। वही भारतीय किसान संघ ने मांग की है कि नुकसानी के सर्वे की एक प्रतिलिपि किसानों को भी उपलब्ध करवाई जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.