वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत ज़िला चिकित्सालय में आवश्यकता अनुसार तैयारी कर ली गई हैं। पर्व के दृष्टिगत ऐसा देखा गया है कि सड़क हादसों के कारण मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। इसे लेकर इमरजेंसी की सेवाओं की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आईके रामचंदानी ने समीक्षा की और इसके दृष्टिगत दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा की आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त इमरजेंसी स्टाफ की भी व्यवस्था की गई है। सीएमएस डॉ आईके रामचंदानी ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर लोगों का आवागमन बढ़ जाता है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट के साथ ही लोग अपने निजी वाहनों से भी सड़क पर आवागमन करते हैं। ऐसे में कई बार सड़क हादसों में इज़ाफ़ा हो जाता है। ऐसे सभी मरीजों को तत्काल इमरजेंसी के लिए ज़िला अस्पताल लाया जाता है। ऐसे मरीजों के बेहतर उपचार के लिए इमरजेंसी सहित अतिरिक्त बेड़ों की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही छोटी मोटी चोट आने पर टिटनेस व ड्रेसिंग की अलग से व्यवस्था की गई है। प्राथमिक उपचार की समस्त दवाओं की व्यवस्था की गई है। साथ ही उन्होंने सभी को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित और सतर्क रहकर आवागमन करने की अपील की है और इसके साथ ही सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है, जिसमें चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट और दो पहिया वाहन पर हेलमेट अवश्य लगाने का अनुरोध किया है।
