ग्राम पंचायत में विभिन्न निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार का आरोप, जनपद पंचायत में शिकायत कर जांच कार्यवाही की मांग | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ग्राम पंचायत में विभिन्न निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार का आरोप, जनपद पंचायत में शिकायत कर जांच कार्यवाही की मांग | New India Times

जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत मंडई में विभिन्न निर्माण कार्य में की जा रही अनियमत्ता की जांच और कार्यवाही की मांग को लेकर आज जनता एकजुट होकर जनपद पंचायत पहुंची जहां उनके द्वारा ज्ञापन सौंप कर बताया कि वर्तमान में 200 मीटर सीसी रोड़ का निर्माण कार्य सारणी रोड़ के पास बरखेड़ा में किया जा रहा है जबकि उक्त स्थान पर रोड़ की जरूरत नहीं है जबकि रोड़ का निर्माण मंडई में किया जाना चाहिए नाली निर्माण कर किया गया है वह भी अत्यंत घटिया नाली की गुणवत्ता काफी खराब है बरखेड़ा रोड़ पर रिपटा का घटिया निर्माण कर कराया गया है।

जिसमें भारी भ्रष्टाचार किया गया है एवं रिपटे की गुणवत्ता काफी खराब है पंचायत के सामने गड्ढा खोदे हुए हैं जिसका कर पूर्ण नहीं किया गया जिसके कारण स्कूल के बच्चे कभी भी उस गड्ढे में गिरकर बड़ी दुर्घटना हो सकती है जिसके संबंध में सरपंच सचिव इंजीनियर को अवगत कराया गया है किंतु आज तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है सभी बिन्दुओं को निष्पक्ष जांच कर कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही की मांग ग्रामीणों द्वारा की गई है। जनपद पंचायत पहुंचकर भ्रष्टाचार बंद करो बंद करो के नारे लगाए गए साथ ही जैसा आक्रोश ग्रामीणों में दिख रहा था उसे कयास लगाया जा रहा है कि जांच हुई तो भारी भ्रष्टाचार उजागर हो सकता है इस दौरान ग्रामीण जन द्वारका प्रसाद रामकिशोर मणिलाल काशीराम मुकेश यदुवंशी सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article