प्रवासी विधायक अभियान में खामगांव महाराष्ट्र विधायक ने कहा: भाजपा राष्ट्रवाद और जन कल्याण की करती है राजनीति | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

प्रवासी विधायक अभियान में खामगांव महाराष्ट्र विधायक ने कहा: भाजपा राष्ट्रवाद और जन कल्याण की करती है राजनीति | New India Times

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व की योजना अनुसार ज़िले में आए प्रवासी विधायक अभियान में खामगांव विधायक श्री आकाश फुंडकर एवं नेपानगर में डॉ. संजय कूटे ने मंगलवार को अभियान के तीसरे दिन विधानसभाओं के अलग-अलग मंडलों में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद कर चुनाव में विजयश्री का मंत्र दिया।

प्रवासी विधायक अभियान में खामगांव महाराष्ट्र विधायक ने कहा: भाजपा राष्ट्रवाद और जन कल्याण की करती है राजनीति | New India Times

शाहपुर मंडल में आयोजित कार्यक्रम में आकाश फुंडकर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद और जनकल्याण की राजनीति करती है। राष्ट्र देव की आराधना कर राष्ट्र के सभी संतानों की सुरक्षा, समृद्धि और शक्ति हेतु संकल्पशक्ति के साथ कार्य करती है। बुरहानपुर विधानसभा में भाजपा ऐतिहासिक मतों से विजयी हो, इस संकल्प के साथ हमें काम करना है। श्री फुंडकर ने कहा 51% वोट अपने-अपने बूथ केंद्रों पर बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूचियों में जुड़वाने के लिए संपर्क करें। हमारा बूथ मज़बूत बने उसके लिए हम सब कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर व्यक्ति नहीं विचार भाव के लिए काम करना है। जब हमारा बूथ मज़बूत होगा तो चुनाव हम आसानी से जीत पाएंगे।

प्रवासी विधायक अभियान में खामगांव महाराष्ट्र विधायक ने कहा: भाजपा राष्ट्रवाद और जन कल्याण की करती है राजनीति | New India Times

भाजपा ज़िला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि नेपानगर विधानसभा के दर्यापुर मंडल में जलगाँव जामोद के विधायक डॉ. संजय कूटे ने शक्ति केंद्र, ग्राम केंद्र, बूथ केंद्रों पर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर संगठनात्मक समीक्षा की।

श्री कूटे ने कहा कि भाजपा ऐसी विचारधारा है, जहां त्याग, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठ, स्वभाव सहित जनहित, राष्ट्रहित, अंत्योदय कल्याण, गरीब कल्याण की भावना निहित है। जिसके प्रमाण हमारे कार्य है। कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए सेवा कार्य किसी से छिपे नहीं हैं। जब अन्य पार्टी व उसके कार्यकर्ता कोरोना को लेकर तरह तरह की अफवाह फैला रहे थे तब इस कठिन दौर में भाजपा कार्यकर्ता ही पीड़ित मानवता की सेवा कर रहे थे। वह भी बिना अपनी चिंता किये।

ये रहे मौजूद

बैठक में ज़िलाध्यक्ष मनोज भीमसेन लधवे, नेपानगर विधायिका सुमित्रादेवी कास्डेकर,भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हर्षवर्धन सिंह नंद कुमार सिंह चौहान, बुरहानपुर विधानसभा संयोजक एवं पूर्व महापौर अतुल पटेल, मंडी बोर्ड उपाध्यक्ष सुश्री मंजू दादू, ज़िला महामंत्री डॉ. मनोज माने, लक्ष्मण महाजन, रतिलाल चिल्लात्रे, योगेश्वर पाटिल, चिंतामन महाजन, प्रदीप पाटिल, मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, जिला मंत्री प्रवीण शहाणे, वीरेन्द्र तिवारी, ओम चौकसे, संजय जाधव, मंडल अध्यक्ष मोहन राठौर, युवराज महाजन, गोपाल चौधरी, विजय सपकाले, संजय पवार, गोविन्द पाटिल, अमोल पाटिल, गणेश दादाराव महाजन, रविन्द्र चिंचोलकर, मनोज पहलवान, कन्हैया बावस्कर, अनिल राठौड़, संजय चौधरी पूजा नागड़ा सहित अन्य मौजूद रहे।

ये भी हुआ

ग्राम इच्छापुर में मंडल स्तरीय मूल्यांकन बैठक हुई। मंडल, शक्ति केंद्र, बूथ स्तर पर सत्यापन और नियुक्तियों की समीक्षा की गई। सम्पर्क से समर्थन और घर-घर संपर्क अभियान के तहत लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों के पत्रक वितरित किये गए।
ग्राम दापोरा में समहू बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा में पार्टी की स्थिति पर चर्चा कर उनका फीडबैक लिया गया।

दोपहर में शाहपुर नगर परिषद में भाजपा के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। पश्चात् केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बैठक कर चर्चा की गई। शाहपुर में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के पत्रक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने घर-घर बांटे।

शाहपुर स्थित सुर्यपुंज स्कूल में मंडल स्तरीय सत्यापन बैठक आयोजित हुई। इसके बाद मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी के साथ बैठक लेकर विस्तार से चर्चा की। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और विचार परिवार के साथ समन्वय बैठक आयोजित कर चर्चा की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.