हरदा से खंडवा की ओर जाने वाली यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल | New India Times

जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT; ​हरदा से खंडवा की ओर जाने वाली यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल | New India Timesरविवार को स्टेट हाइवे पर हरदा से खंडवा की ओर जा रही जम्भ शक्ति बस सर्विस बस क्रमांक यूपी 77 एन 8685 ग्राम मांदला मुहाल के पास पलटईगई जिससे लगभग एक दर्जन से भी अधिक यात्रियों के घायल हो गए। 5 घायलों को हरदा जिला अस्पताल लाया गया है जिन्हें गंभीर चोंटे आई हैं। ​

घटना की जानकारी लगते ही 108 की मदद से घायलों को खिरकिया अस्पताल ले जाया गया, जहां हरदा पुलिस भी अस्पताल में पहुँची। घायलों में विष्णु पिता रामाधार मधुवाला उम्र 26 वर्ष निवासी झिरी दिनेश सुरेश हरदा उम्र 30 वर्ष, कुमुउदीन निवासी छीपाबड़ उम्र 55 वर्ष, हेल्पर राहुल पिता जयमल निवासी कोलीपुरा, टप्पर हेल्पर ने बताया करीब 10 : 30 के लगभग सामने से मोटर बाइक को बचाने में बस अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया।​हरदा से खंडवा की ओर जाने वाली यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल | New India Timesवहीं यात्री हरदा से शाहापूरा जाने वाले दिनेश पिता सुरेश उम्र 45 वर्ष ने बताया कि बस तेज रफ्तार से चल रही थी और बस का स्टेरिंग फेल हो गया जिससे बड़ा हादसा होते होते टला बस में सवार 30 यात्री सवार थे जिनमें से 14 घायल हुए हैं। बस पलटने की सूचना मिलते ही घायलों को देखने हरदा विधायक आरके दोगने और नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन अस्पताल में पहुंचे और घायलों से मुलाकात की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article