राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने का काम भाजपा के कार्यकर्ता ही कर सकते हैं: सत्येन्द्र भूषण सिंह | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने का काम भाजपा के कार्यकर्ता ही कर सकते हैं: सत्येन्द्र भूषण सिंह | New India Times

राष्ट्र और प्रदेश को परम वैभव पर ले जाने का काम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही कर सकते हैं। जब-जब भी आप दृढ़ निश्चय के साथ मैदान में उतरे हैं और मन लगाकर काम किया है, तब-तब पार्टी ने बहुमत से जीत हासिल की है। आने वाले विधानसभा और लोकसभा के चुनावों में जीत के लिए आपको अभी से जुटना होगा, तभी राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाने की हमारी संकल्पना पूरी होगी।

राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने का काम भाजपा के कार्यकर्ता ही कर सकते हैं: सत्येन्द्र भूषण सिंह | New India Times

यह बात वन राज्य निगम लिमिटेड के उपाध्यक्ष श्री सत्येन्द्र भूषण सिंह ने सोमवार को डोईफोडिया में नेपानगर विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा भाजपा की केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया है। भाजपा के शासनकाल में हर वर्ग की चिंता की गई है और उनका जीवन बदलने का काम किया गया है।

भाजपा का कार्यकर्ता देवदुर्लभ है

खंडवा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि 2047 जब आए, तो भारत माता परम वैभव पर स्थापित हो। मध्यप्रदेश स्वर्णिम मध्यप्रदेश बने और भारत श्रेष्ठ भारत बने। इसके लिए 2023 का विधान सभा चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को जीतना जरूरी है। हमारा कार्यकर्ता देवदुर्लभ है, वह जब भी कोई संकल्प लेता है तो उसे पूरा भी करता है। चुनाव एक चुनौती की तरह होते हैं और सच्चा कार्यकर्ता वह है, जो इस चुनौती को स्वीकार करके विजय प्राप्त करता है। इसलिए आज से ही संकल्प लेकर जुट जाएं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में अमलूचल परिवर्तन आया है। आज पूरे देश व प्रदेश में अलग प्रकार का परिवर्तन दिखाई दे रहा है। आने वाले कल में भारत, श्रेष्ठ भारत बने, इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। उन्होंने कहा कि आप सब कार्यकर्ताओं ने चुनाव लड़े भी हैं और लड़ाई भी है।

गरीब कल्याण की योजनाओं से गरीब का जीवन बदल रहा है

सम्मलेन में नेपानगर विधायिका श्रीमती सुमित्रादेवी कास्डेकर ने कहा कि आज देश और प्रदेश में गरीब कल्याण की योजनाओं से गरीब का जीवन बदल रहा है। मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार ने लाडली बहना योजना के अंतर्गत सवा करोड़ बहनों को लाभ मिल रहा है। अभी बहनों को 1000 रूपए मिल रहे हैं,आगे चलकर 3000 रूपये बहनों को मिलने लगेंगे। उन्होंने कहा कि हमें उन सभी बहनों से संपर्क करना है। नेपानगर विधायक सुमित्रादेवी कास्डेकर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा कारखेड़ा से डोईफोडिया तक निकाली गई। जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

मुस्लिम बहनों ने विधायक का किया सम्मान

विधानसभा सम्मलेन के दौरान मध्यप्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना की मुस्लिम लाभार्थी बहनों ने नेपानगर विधायक सुमित्रादेवी कास्डेकर का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बहनों की चिंता मुख्यमंत्री ने की है। मुस्लिम बहनों ने दिल से दुआ देते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का हृदय से आभार माना। सम्मलेन में भाजपा की रीती नीति से प्रभावित होकर धुलकोट सरपंच सहित 600 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज भीमसेन लधवे ने संबोधित करते हुए कहा कि आज भी देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का दूर-दूर तक कोई विकल्प नहीं है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जनता की सेवा का काम अपने हाथ में लिया इस कारण आज देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में उनकी प्रशंसा हो रही है। सम्मलेन को मंडी बोर्ड उपाध्यक्ष सुश्री मंजू दादू ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य अनिल राठौर, जनपद अध्यक्ष पूजा दादू, प्रदीप जाधव, ओम चौकसे, सहित जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रतिलाल चिलात्रे ने किया। आभार नेपानगर विधानसभा सभा संयोजक राजेश चौहान ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.