हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77 वां स्वतंत्रता दिवस | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77 वां स्वतंत्रता दिवस | New India Times

पुरे देश सहीत झाबुआ ज़िले के मेघनगर में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। प्रातः से ही विद्यालय के छात्र-छात्राएं नन्हे मुन्ने बच्चे हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय हम सब एक हैं वंदे मातरम आदि जयघोष के साथ प्रभात फेरी के रूप में नगर के दशहरा मैदान पर आयोजित ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम मैं पहुंचे।

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77 वां स्वतंत्रता दिवस | New India Times

दशहरा मैदान पर श्रीमती ललिता मुकेश मुणिया अध्यक्ष जनपद पंचायत मेघनगर द्वारा ध्वजारोहण किया गयानगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार द्वारा आजाद चौक सेंट अर्नोल्ड स्कूल पर ध्वजारोहण किया गया।
बस स्टैंड गांधी प्रतिमा नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती मेघा भूपेश भनपुरिया द्वारा ध्वजारोहण किया गया।झाबुआ रोड़ कमांडर चौक हाजी ईशा रसूल खा शेरानी द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
पत्रकार संघ कार्यालय पर युवा पत्रकार सुनील डाबी द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

ज्ञान मंदिर, राम रोटी अणु दरबार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पुलिस थाना, राम दल अखाड़ा, शेरानीपूरा, जनपद पंचायत, आदि शासकीय एवं निजी संस्थाओं पर ध्वजारोहण किया गया।
दशहरा मैदान पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने अपने टैलेंट का जोहर प्रदर्शन देश भक्ति के तरानों पर एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरी।

उपस्थित जनसमूह अधिकारी मीडिया कर्मियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए नगद पुरस्कार उपहार राशी देकर जोश भरते हुए हौसला अफजाई की।
जनपद पंचायत एवं नगर परिषद द्वारा मेघनगर के दशहरा मैदान पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह की अपार भीड़ से दशहरा मैदान भी छोटा पड़ गया खचाखच भीड के बीच शिक्षा के मंदिर के बच्चों ने देश भक्ति के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए ओर अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरी।

नगर के कलमकार भी हुए सम्मानित

प्रशासनिक अधिकारी वरिष्ठ पत्रकारों को भूले, भाजपा जिला मंत्री नगर परिषद उपाध्यक्ष भूपेश भानपुरिया, ने संचालन की कमान अपने हाथों लेकर वरिष्ठ पत्रकारों की याद दीलाई, फिर हुआ सम्मान।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.