यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

बाड़ी शहर में इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन वितरण योजना का ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम पंचायत समिति बाड़ी में हुआ, यहां जिला कलेक्टर अनिल अग्रवाल बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा, एडीएम गिरधर लाल मीणा, विकास अधिकारी रामजीत सिंह, नगर पालिका चेयरमैन कमलेश देवी सहित कई पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के अलावा लाभार्थी मौजूद रहे। इस दौरान बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने लाभार्थियों से कहा कि राज्य सरकार द्वारा इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के तहत प्रथम चरण में 40 लाख महिलाओं जिनमें विधवा, एकल नारी (पेंशनर), मनरेगा में 100 दिवस कार्य करने वाली, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में कम से कम 50 दिन तक कार्य करने वाली, कक्षा 9 से 12वीं तक की छात्राएं, महाविद्यालय कला, वाणिज्य, विज्ञान, संस्कृत, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई की छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि छात्राओं के लिए आनलाइन पढ़ाई के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा इस दौरान बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा, जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल, उपखंड अधिकारी गिरधर सिंह मीणा, तहसीलदार परसोत्तम लाल, अधिशाषी अधिकारी रामजीत सिंह, चेयरमैन कमलेश देवी, बाड़ी सीओ महेन्द्र सिंह, पीआरओ राजकुमार मीणा, एसीपी लोकेश शाक्यवाल, बाड़ी प्रोग्रामर उमेश शर्मा, IA राजेश वर्मा, अविता मीणा, डीईओ तपेश बिधूड़ी, अमित कुमार शुक्ला, सामुदायिक संगठक जोगेन्दर मीणा, धीरज कुमार बंसल, पार्षद ओमवीर सिंह चौधरी, राजकुमार भारद्वाज, जसवंत सिंह कुशवाहा, महाराज सिंह, लाखन सिंह यादव, राजवीर सिंह, सुदामा कंसल, रोहित मंगल, मुकेश कोली, सुरजीत गुर्जर, अमित मंगल, हरी पहाड़ियां सहित समस्त पार्षद एवं कार्मिक सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
