मेघनगर सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल सिंह वर्मा द्वारा नगर परिषद के कुल 74 सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर में कराया गया।
जिसमें बीएमओ डॉक्टर विनोद नायक द्वारा वायरल बुखार को देखते हुए स्वास्थ्य परीक्षण करने हेतु विभिन्न प्रकार की जांचे की गई।

जैसे की ब्लड प्रेशर, शुगर आंखों की जांच आदि कर उन्हें प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गये।

स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।

शिविर के दौरान एस आई रावत, सफाई दरोगा अनिल डामोर, वाहन प्रभारी महेश शांतिलाल सैकड़ों महिला सफाई कर्मी नगर परिषद कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

By nit