मध्यप्रदेश और आसाम राज्य का हुआ संस्कृति मिलन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश और आसाम राज्य का हुआ संस्कृति मिलन | New India Times

सूत्र धार कुटुंब सुरक्षा परिषद सांस्कृतिक राष्ट्रवाद उद्घोष महापुरुष शंकरदेव महाराज का 575 वा जन्मोत्सव समारोह दो दिवसीय मोनीबाबा आश्रम मौन तीर्थ पीठ मंगलनाथ रोड उज्जैन, आश्रम परिसर में आसाम के मालवा क्षेत्र उज्जैन के संतों का आगमन हुआ।कार्यक्रम के संयोजक पूर्व विधायक रौडमल राठौड़ मालवा संघ के प्रमुख कुलदीप जोशी हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक राम प्रसाद पांडे स संयोजक डिएन मालवी भारतीय गौरक्षा वाहिनी प्रदेश महामंत्री भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पार्षद राजू धानक मनोज मालवीय अनूप लाल भारती डीके मालवीय मुकेश चित्तौड़ अशोक मालवीय राहुल राठौड़ ने संतों की अगवानी करते हुए उनका पुष्प से स्वागत सम्मान किया, कार्यक्रम की शुरुआत 8, अगस्त चौका आरती से आसाम, मालवा अपने अपने क्षेत्रों के भजन कीर्तन, रासलीला, राम-लीला स्वरूप दर्शाया कार्यक्रम सामिल हुए अतिथियों का विशेष अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक पारस जैन का समिति द्वारा उनका स्वागत सम्मान किया।

मध्यप्रदेश और आसाम राज्य का हुआ संस्कृति मिलन | New India Times

9 अगस्त समापन पर प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में कल कल छल छल करतीं मोक्ष दायिनी मां क्षिप्रा रामघाट स्नान कर भगवान महाकाल भस्म का आरती का लाभ पाकर, ऊंट घोड़े बग्गी तोप से फूल बरसाते हुए बैंड बाजा के साथ विशाल भव्य संतों का चल समारोह डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर पुस्तकालय शोध केंद्र से प्रारंभ होकर बुधवारिया चौराया, अंगपात होते हुए मंगलनाथ रोड भव्य जूलूस मुनि आश्रम पहुंचा वहां, संत रंजन साहेब राय दूंगा मोतीलाल साहेब मंगलनाथ साहेब आत्माराम जी साहेब मोतीलाल साहेब संतों की वाणी से समाजजनौ ने सत्संग का श्रवण करते हुए चौका महाआरती के साथ महापुरुष शंकर देव जी महाराज का 575 वा जन्म उत्सव धूमधाम से हर्षोल्लास से मनानें के साथ महाप्रसादी का समाजजनों धर्म लाभ लिया।

समिति के द्वारा डॉक्टर टीना राठौड़ डॉ राहुल राठौर श्यामा मालवीय मोहन यादव नटवर धानक मोंटू चौहान भरत धानक मुन्ना कश्यप सुधान डाबी सुभाष हांडा मांगीलाल जैन द्वारा का सफल आयोजन के लिए समाजजनौ का आभार प्रकट किया, कार्यक्रम के पश्चात 10 अगस्त को संतो को कलाकारों को भावभीनी बिदाई के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.