शासकीय कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी: कलेक्टर | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

शासकीय कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी: कलेक्टर | New India Times

समय-सीमा पत्रकों का निराकरण गंभीरता एवं सक्रियता से किया जाये। कोई भी पत्रक लंबित ना रहे। यह निर्देश आज साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री भव्या मित्तल ने सर्व कार्यालय प्रमुखों को दिये। उन्होंने सख्त लहजे में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि, शासकीय कार्यों में लापरवाहीं बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

कलेक्टर ने सिविल सर्जन सह अस्पताल को सख्त हिदायत दी कि, जिला चिकित्सालय में व्यवस्थाओं में सुधार कर लिया जाये। चिकित्सालय में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाये। वॉटर कूलर, सीसीटीवी कैमरे हमेशा व्यवस्थित रूप से चालू स्थिति में रहें। उन्होंने निर्देश दिये कि अस्पताल में आवारा पशु इधर-उधर विचरण ना कर पायें, इसके लिए नियमित रूप से कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाना सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा करते हुए परियोजना प्रबंधक श्रीमति संतमति खलको को निर्देश दिये कि जल-कर वसूली कार्य में तेज़ी लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि, जो स्वयं सहायता समूह सही ढ़ंग से कार्य नहीं कर रहा है या कार्य में रूचि नहीं ले रहा है, उस समूह को नोटिस जारी करें। सीएम हेल्पलाईन के तहत प्राप्त शिकायतों का संतुष्टीपूर्वक निराकरण किया जायें, सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग की ग्रेडिंग में सुधार लायें, कोई भी शिकायत नॉन अटेंड ना रहे, प्रतिदिन शिकायतों की मॉनीटरिंग करना सुनिश्चित करें तथा रिपोर्टिंग की जायें। लंबित वनाधिकार पट्टों का शत-प्रतिशत सत्यापन शीघ्र करें।

बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना सहित अन्य योजनाओं की गहनता से समीक्षा करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिये। हाईकोर्ट तथा विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रकों की भी समीक्षा की गई। बैठक में आपदा प्रबंधन संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमति सृष्टि देशमुख, अपर कलेक्टर श्री शंकरलाल सिंगाडे़, अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, संयुक्त कलेक्टर श्री अशोक कुमार जाधव, एसडीएम श्रीमति पल्लवी पुराणिक, डिप्टी कलेक्टर श्रीमति सरोज सिंह परिहार, डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश पाटीदार, डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथ वाखला, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुमन कुमार पिल्लई, नगर निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी ज़िला अधिकारीगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.