स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिया जा रहा है सेनेटरी नेपकीन तैयार करने का प्रशिक्षण | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिया जा रहा है सेनेटरी नेपकीन तैयार करने का प्रशिक्षण | New India Times

कलेक्टर बुरहानपुर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमति सृष्टि देशमुख के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ज्वाला सामुदायिक प्रशिक्षण केन्द्र खकनार में आज स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए आजीविका सौख्यम सेनेटरी नेपकीन निर्माण प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।

यह जानकारी परियोजना प्रबंधक श्रीमति संतमति खलको ने दी। उन्होंने बताया कि, आरोग्य सौख्यम संस्थान केरल से प्रशिक्षण देने आये मास्टर ट्रेनर सुश्री आशा नेगी एवं श्री प्रवीण द्वारा आजीविका सौख्यम सेनेटरी नेपकीन पर 20 स्वयं सहायता समूह की दीदीयों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं अपनी आजीविका को सरलता के साथ आगे बढ़ायेंगी तथा आत्मनिर्भर बनेंगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.