वुमेन पॉवर सोसायटी इंडिया द्वारा स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर जरूरतमंद महिलाओं को दी गई सिलाई मशीन | New India Times

Edited by B.S. Rajpurohit; 

बिकेश रेवाड़ी,चंडीगढ़/रेवाड़ी, NIT; ​वुमेन पॉवर सोसायटी इंडिया द्वारा स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर जरूरतमंद महिलाओं को दी गई सिलाई मशीन | New India Timesआज़ादी के पर्व स्वतन्त्रता दिवस के पावन अवसर पर पूरे देश में खुशियों के संग आज़ादी का पर्व मनाया गया।  इस अवसर पर महिला एवं बाल संक्षण को समर्पित देश की अग्रणी संस्था वुमेन पॉवर सोसायटी इंडिया द्वारा जश्न ए आज़ादी समारोह का भव्य आयोजन राजेंद्र कपूर (सीनियर सिविल डिफेंस अधिकारी), सरिता खुराना, अवतार सिंह ढिलो, बलदेव सिन्धवानी के आतिथ्य में चंडीगढ़ के काली माता मंदिर सभागार में किया गया हुआ।​वुमेन पॉवर सोसायटी इंडिया द्वारा स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर जरूरतमंद महिलाओं को दी गई सिलाई मशीन | New India Timesरेवाड़ी वुमेन पॉवर सोसायटी टीम के बिकेश, अमित सोनी, भीम सिंह ,प्रदीप और मनमोहन के साथ सभी सदस्यों ने आगुन्तक अतिथियों का स्वागत किया, वही टीम द्वारा दिव्यांग बहन सरिता दयाल को सिलाई मशीन के साथ मोमेंटो भेंट किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

वुमेन पॉवर सोसायटी इंडिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मोनिका अरोड़ा के नेतृत्व में देश के आज़ादी के पावन पर्व पर सोसायटी द्वारा जश्न ए आज़ादी समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें पुरे देश से सोसायटी से जुड़े समाज सेवी लोगों के साथ विशिष्ठ जन भाग लेंने चंडीगढ़ पहुचें। समारोह में देश की विशिष्ठ हस्तियों को प्राउड ऑफ इंडियन अवॉर्ड से नवाजा गया, जिनमें दीपक अरोड़ा (सीईओ जनता टीवी ),समाज सेवी सरिता कपुर (पूना), गौतम संकल्प के संपादक गोपाल जोशी (बीकानेर), गो सेवी मेहताब खान (यूपी), समाज सेवी ललिता संजीव महरवाल (जयपुर), समाज सेवी धर्मपाल सिरोही (करनाल), समाज सेवी सरिता चौधरी (यूपी) ,मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व युवा पत्रकार भैरु सिंह राजपुरोहित (बीकानेर), वरिष्ठ साहित्यकार डॉ पूनम माटिया (दिल्ली), समाज सेवी नरेंद्र अरोड़ा (करनाल), समाज सेवी मोनिका मानसी जिंदल(पंजाब), समाज सेवी नीलम वेद (पंजाब) जैसी प्रतिभाओं को प्राउड ऑफ़ इंडियन अवॉर्ड से नवाजा गया और राष्ट्रभक्ति गानों के साथ अतिथियों ने आज़ादी के पर्व पर अपनेविचार रखे। बिकेश रेवाड़ी ने सभी का आभार प्रकट किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article