नवागत कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने किया पदभार ग्रहण | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नवागत कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने किया पदभार ग्रहण | New India Times

शासन द्वारा स्थानांतरण किए जाने के बाद आई.ए.एस. श्री मनोज पुष्प ने सोमवार को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी छिंदवाड़ा का पदभार ग्रहण कर लिया है। पूर्व कलेक्टर आई.ए.एस. श्रीमती शीतला पटले ने कलेक्टर कक्ष में नवागत कलेक्टर श्री पुष्प को अपना पदभार सौंपा। इस अवसर पर मीडिया के साथियों से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि शासन की प्राथमिकता ही हमारी प्राथमिकता है। शासन की कल्याणकारी योजनाएं जिन लोगों के लिए बनी हैं, उन तक पहुंचे इसी दिशा में निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने छिंदवाड़ा जिले की खूबसूरती की भी सराहना की। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल, नवागत एडीएम श्री के.सी.बोपचे, सहायक कलेक्टर एवं एसडीएम अमरवाड़ा सुश्री वैशाली जैन, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर एवं नवागत संयुक्त कलेक्टर अंकिता त्रिपाठी, नेहा सोनी, सिद्धार्थ पटेल एवं हेमकरण धुर्वे, नगरपालिक निगम आयुक्त राहुल सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुधीर जैन व आर.के. मेहरा, उप संचालक कृषि जितेंद्र कुमार सिंह, जिला कोषालय अधिकारी अरुण वर्मा, सहायक संचालक जनसंपर्क नीलू सोनी व तहसीलदार श्री सच्चिदानंद त्रिपाठी सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी और पत्रकार मौजूद थे। इसके पूर्व नवागत कलेक्टर श्री पुष्प के सर्किट हाउस आगमन पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article