विधायक अमन गिरि ने गोला और कुंभी में किया हेल्थ एटीएम का शुभारंभ | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

विधायक अमन गिरि ने गोला और कुंभी में किया हेल्थ एटीएम का शुभारंभ | New India Times

सीएचसी गोला गोकर्णनाथ और पीएचसी कुंभी में हेल्थ एटीएम की शुरुआत गुरुवार को हो गई। इसका शुभारंभ गोला विधायक अमन गिरि द्वारा किया गया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ.गणेश भी मौजूद रहे।
गोला भाजपा विधायक अमन गिरि द्वारा सीएचसी गोला गोकर्णनाथ और पीएचसी कुंभी पर हेल्थ एटीएम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार गांव-गांव तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना चाहती है। इसके लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उसी कड़ी में उनकी निधि से हेल्थ एटीएम लगवा कर एक छोटा सा प्रयास किया गया है। यह हेल्थ एटीएम उन्होंने गोला गोकर्णनाथ और कुंभी की जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि अब इन हेल्थ एटीएम के लग जाने से आम जनमानस इससे 98 जांच करा सकता है आवश्यकता के अनुसार इन जांचों को कराकर डॉक्टर्स के द्वारा बेहतर उपचार हो सकता है। अब इन हेल्थ एटीएम का सीधा फायदा गोला गोकर्णनाथ और कुंभी की जनता सहित आसपास की आम जनता को मिलेगा। इस दौरान डॉक्टर्स,पैरामेडिकल स्टाफ सहित स्वास्थ विभाग के अन्य कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article