पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में पाने पर पति ने पत्नी और प्रेमी पर किया हमला, प्रेमी की मौत पत्नी गंभीर रूप से घायल | New India Times

फ़राज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में पाने पर पति ने पत्नी और प्रेमी पर किया हमला, प्रेमी की मौत पत्नी गंभीर रूप से घायल | New India Times

प्रेमिका से मिलने गए एक युवक की घर में बांके से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख आग बबूला हो उठा और बांके से काटकर प्रेमी की हत्या कर दी और पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ककरा गांव निवाशी लल्लू उम्र लगभग 35 साल की गांव की ही एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। बताया जाता है कि शुक्रवार रात्रि में लगभग 12 बजे दोनों को उनके परिजनों ने आपत्ति जनक स्थिति में देख लिया जिससे महिला के पति व अन्य लोगों ने बांके से काटकर युवक की हत्या कर दी। मृतक अपने पीछे 3 बच्चों को छोड़ गया। शव को कब्जे में लेकर कोतवाली देहात पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी प्रशांत वर्मा का कहना है दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article