प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय रघुवंशी के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 3 शिकारपुरा और वार्ड नंबर 37 न्यामतपुरा में शिविर लगाकर भरवाए गए नारी सम्मान योजना के फार्म | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय रघुवंशी के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 3 शिकारपुरा और वार्ड नंबर 37 न्यामतपुरा में शिविर लगाकर भरवाए गए नारी सम्मान योजना के फार्म | New India Times

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने नारी सम्मान योजना के तहत सशक्त बेटी समृद्ध नारी के लिए महिलाओ को प्रतिमाह 1500 रूपये एवं गैस की टंकी 500 रूपये देने के साथ ही 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ, 200 यूनिट तक हाफ और पुरानी पेंशन लागू करने का वचन दिया है। इस योजना को आम जन तक पहुंचाने के लिए बुरहानपुर विधानसभा के वार्ड नंबर 3 शिकारपुरा में महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती जाकिरा शाहीन द्वारा आयोजित नारी सम्मान योजना कार्यक्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय सिंह रघुवंशी, बुरहानपुर नगर निगम में अध्यक्ष प्रतिनिधि अमर यादव, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि अकील औलिया, लोनी सरपंच प्रतिनिधि हेमंत पाटिल, शैली कीर, डॉक्टर फिरोज बेग, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष उबैद उल्लाह ने पहुंच कर योजना के फार्म भरवाए एवं योजना की जानकारी दी। इसी प्रकार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री अजय रघुवंशी के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 37 न्यामतपुरा में पार्षद इनाम अंसारी द्वारा एक शिविर का आयोजन किया गया जिसमें नारी सम्मान योजना के फॉर्म भरवाए गए। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इकराम अंसारी, अक़ीला औलिया (पूर्व नेता प्रतिपक्ष) एडवोकेट एवं पार्षद उबेद एम शेख (उपनेता प्रतिपक्ष) फहीम हाशमी (उपसभापति) अजय बालापुरकर (पार्षद) अबरार साहब (पार्षद) बाबा भाई (पार्षद) हमीद डायमंड (पार्षद) आसिफ खान (पार्षद) आदि उपस्थित हुए। दोनों वार्डों में फॉर्म भरने में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article