अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

यह मामला सहकारी संघ व ब्लॉक यूनियन तथा जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मथुरा प्रबंध समिति के सदस्यों, सभापति, उपसभापति के चुनाव का है, यह चुनाव दो चरणों में हुआ है जबकि उक्त चुनाव के संबंधित एक और शिकायत की गई थी। शिकायतकर्ता सत्य वीर पुत्र अन्नू नौहझील मांट पर कार्यवाही करते हुए मोहनी गौतम को हटाया गया। जनपद में विगत दिनों संपन्न हुए सहकारी संघ के चुनाव में हुई धांधली को लेकर ग्राम रतिया पचावर तहसील महावन निवासी फौरन सिंह पुत्र भगवान सिंह व रघुवीर पुत्र रामचरन एवं दिनेश कुमार पुत्र फौरन सिंह ने संयुक्त रूप से शिकायत की है, उपरोक्त लोगों ने शासन-प्रशासन, निर्वाचन आयुक्त उत्तर प्रदेश, राज्य सहकारी समिति, निर्वाचन आयोग लखनऊ को शिकायती पत्र भेजे तथा उच्च न्यायालय इलाहाबाद में रिट दाखिल की तथा उक्त व्यक्तियों ने आरोप लगाया की निरंजन सिंह धनगर पुत्र गंगाराम निवासी शिवपुरी यमुना पार मथुरा सहकारी समिति के चुनाव निर्वाचन में कूट रचनाकर फर्जी तरीके से अपना नाम दर्ज करा लिया। उपरोक्त व्यक्ति द्वारा की गई जालसाजी एवं धोखाधड़ी में भाजपा जिला अध्यक्ष मधु शर्मा एवं पीयूष धनगर भी शामिल बताये गये हैं। अब देखना यह है कि शासन प्रशासन भाजपा जिला अध्यक्ष मधु शर्मा एवं उपरोक्त निरंजन सिंह धनगर व पीयुष धनगर के खिलाफ कब तक संज्ञान लेता है।
