मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप), NIT:

पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि जुन्नारदेव थाना अंतर्गत ग्राम टाटारवाड़ा में सुबह लगभग 8:00 बजे दूध देकर घर लौट रहे लखनू पिता सुमन आम्र वंशी उम्र 50 साल निवासी ग्राम पंचायत टाटारवाड़ा मेन रोड पर कुल्हाड़ी और डंडों से पीट-पीटकर गंभीर अवस्था में कर दिया जिसे लखनऊ के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 244/23 धारा 302, 34 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। आरोपी भाई शंकर लाल पिता सुमरन उम्र 41 साल निवासी ग्राम टाटारवाड़ा, दूसरा आरोपी नौकर राहुल पिता मनीराम इवनाती उम्र 19 साल निवासी ग्राम नौलखा पा को पुलिस थाना जुन्नारदेव पुलिस द्वारा गिरफ़्तार कर लिया गया। जिनके पास से जब्ती एक कुल्हाड़ी एक लाठी मोटरसाइकिल मोबाइल जप्त किया गया है इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा उप निरीक्षक मयंक उईके एसआई गण रामविलास तिवारी शरद मालवीय प्रधान आरक्षक नितेश रघुवंशी आरक्षक चंद्र किशोर रघुवंशी आरक्षक राहुल सिंह आरक्षक प्रमोद आरक्षक आदित्य रघुवंशी आरक्षक नीरज भलावी नितिन बघेल कारवाही में शामिल थे प्रकरण में आरोपी की तलाश पतासाजी कर गिरफ्तार करने में जिला पुलिस कप्तान द्वारा उचित इनाम की घोषणा भी की गई।
