रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ नगर पालिका परिषद के नवागत मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर चार्ज लेने पश्चात मंगलवार को उत्कर्ष रोड का निरीक्षण किया तत्पश्चात दिलीप सिंह भूरिया की प्रतिमा स्थल पर आसपास हो रही गंदगी की सफाई का निर्देश दिया।
इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी जाबिर खान ने कहा कि हमारा लक्ष्य नगर में स्वच्छता का अलख जगाना है। वहीं नगर में मनोरंजन स्थल की कमी हमने महसूस की है नगर में एक गार्डन सुसज्जित हो इसका हमारा प्रयास रहेगा। नगर के बड़े तालाब छोटे तालाब का भी निरीक्षण कर इस कार्य को प्रारंभ किया जाएगा। नगर में स्लाटर हाउस का निर्माण भी शीघ्र किया जाएगा। नगर सुंदर और स्वच्छ रहेगा तो नगर के नागरिक भी स्वस्थ रहेंगे, हम सबको मिलकर झाबुआ नगर में स्वच्छता के प्रति भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि बिट्टू सिंगार, उपाध्यक्ष लाखन सिंह सोलंकी, पार्षद पर्वत सिंह मकवाना, साबिर फिटवेल, घनश्याम भाटी, विजय चौहान करीम शेख, नरेंद्र राठौड़, सब इंजीनियर सुरेश गणावा, स्वच्छता निरीक्षक कमलेश जायसवाल, सहायक राजस्व निरीक्षक मुकेश चौहान आदि जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
