नरेंद्र कुमार, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी गोपाल इटालिया के निर्देश से महाराष्ट्र में स्वराज संवाद यात्रा आरंभ की जाने वाली है। आप के जिला कार्याध्यक्ष योगेश हिवरकर ने यह जानकारी देते हुए कहा कि यात्रा के माध्यम से महाराष्ट्र में जनसंवाद स्थापित किया जाएगा। पार्टी की जिला इकाई ने आलंदी में वारकरी संप्रदाय पर हुए पुलिस ऐक्शन की घटना का निषेध किया।
