उत्सव के रूप में मनाया गया मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

उत्सव के रूप में मनाया गया मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना | New India Times

10 जून को ग्राम पंचायत तिरला मेंं “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना” योजना को एक उत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर तिरला की समस्त लाड़ली बहनें, मुख्य अतिथि भाजपा मंडल सदस्य गणपत जी, सरपंच श्रीमती आरती पटेल, उपसरपंच कृष्णकांत पाटीदार, पंचगण व सचिव कमलेश मुकाती, आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक रूपवंति डावर, तिरला की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं तथा जन अभियान परिषद के मेंटर सचिन प्रजापत मौजूद रहे।

उत्सव के रूप में मनाया गया मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना | New India Times

इस अवसर पर समस्त लाड़ली बहनों का पुष्पवर्षा करते हुए भव्य स्वागत किया गया साथ ही रंगोली बनाई गई, मेंहदी लगाई गई। माननीय मुख्यमंत्री महोदय के लाईव प्रसारण के पहले कलश यात्रा निकाली गई। तत्पश्चात माननीय मुख्यमंत्री महोदय का लाइव प्रसारण दिखाया गया व दीपोत्सव व आतिशबाजी कर इस उत्सव को और आनन्दमय बनाया गया।
इसी प्रकार ग्राम पाडलिया सेक्टर सलकनपुर विकासखंड तिरला में भी “मुख्यमंत्री लाडली बहना” उत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में नारायण चौहान बीजेपी कार्यकर्ता, सरपंच श्री दिलीप खराड़ी, उपसरपंच श्री शंकर ठाकुर, रामेश्वर परमार पंच, श्री मनोहर सचिव, पर्यवेक्षक राखी देवड़ा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनीता ठाकुर, ललिता खराड़ी छन्नू खराड़ी संगीता ठाकुर ममता चौहान लाडली बहना उत्सव में सम्मिलित हुए कार्यक्रम के प्रारंभ में कलश यात्रा निकाली गई तत्पश्चात मुख्यमंत्री जी का उद्बोधन दिखाया गया सभी लाडली बहना ने फ्लेक्स पर हस्ताक्षर किए दीपोत्सव मनाया एवं आतिशबाजी के साथ उत्सव मनाया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article