बुरहानपुर ज़िले से मुक़द्दस सफ़र ए हज 2023 पर जाने वाले तमाम आज़ेमीन ए हज की फ्लाइट का शेड्यूल हुआ जारी | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर ज़िले से मुक़द्दस सफ़र ए हज 2023 पर जाने वाले तमाम आज़ेमीन ए हज की फ्लाइट का शेड्यूल हुआ जारी | New India Times

हुकूमत ए हिंद की ज़ीरो ग्राउंड पर नाकाम हज पॉलिसी, हाजियों को परेशानी, रियाल और इंबारकेशन पॉइंट की परेशानी के बावजूद अब हज 2023 के हाजियों का फ्लाइट शेड्यूल हज कमेटी ऑफ इंडिया के माध्यम से डिक्लेयर हो गया है। हज कमेटी ऑफ इंडिया मुम्बई के माध्यम से बुरहानपुर ज़िले से 146 हाजियों की रवानगी इंदौर, भोपाल और मुंबई के इंबारकेशन पॉइंट से इंशाअल्लाह फ्लाइट शेड्यूल के अनुसार होना है। जानकारी देते हुए ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी की मध्यप्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष मोहम्मद मोईन उर्फ़ हाजी मतीन अजमल और जिला हज वेलफेयर सोसाइटी बुरहानपुर के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अली अंसारी दादा ने बताया कि हज वेलफेयर सोसाइटी और अंजुमन खुद्दाम उल हुज्जाज के सरपरस्त सैयद तिलत तमजीद उर्फ़ बाबा मियां की सरपरस्ती और क़यादत में हज वेलफेयर सोसाइटी,अंजुमन खुद्दामुल हुज्जाज और मध्य प्रदेश स्टेट हज कमिटी भोपाल द्वारा हज 2023 के लिए नियुक्त बुरहानपुर जिला प्रभारी एडवोकेट फरीद अहमद और हज सेवकों (खादिमुल हुज्जाज) में हाजी मतीन अजमल, हाजी मोहम्मद अली अंसारी,अब्दुल रज़्ज़ाक सिद्दीकी, रियाज़ उल हक़ अंसारी आदि के माध्यम से रवाना किया जाएगा। सर्वश्री हाजी मतीन अजमल और हाजी मोहम्मद अली अंसारी दादा ने बताया कि बुरहानपुर के सभी हाजी पहले जद्दा से मक्का शरीफ और बाद में मदीना मुनव्वरा जाएंगे और मदीना शरीफ के एयरपोर्ट से ही वापसी होगी। हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई द्वारा निर्धारित किए गए शेड्यूल अनुसार इंदौर से 49,भोपाल से 4 और मुंबई से 93 आजमीन हज रवाना होंगे।इंदौर से 5 जून को 4, दिनांक 15 जून 43,भोपाल से 17 जून को 4,मुंबई से 14 जून को 6, 17 जून को 2, 18 जून को 4, 19 जून को 2.45 ए एम की सऊदी फ्लाइट से 58 ,19 को सुबह 11.45 ए एम की सऊदी फ्लाइट से 23 आज़मीन ए हज, पवित्र हाजी यात्रा के लिए रवाना होंगे। इन सभी हाजियों को उनके सफ़ल, सरल और कुशलतापूर्वक सफर के लिए शाही जामा मस्जिद के पेश इमाम हज़रत सैयद इकराम उल्लाह बुखारी, नायब हज़रत सैयद अनवार उल्ला बुखारी, मदरसा जामिया अशरफिया इजहार उल उलूम लोहार मंडी बुरहानपुर के नाज़िम ए आला हज़रत मौलाना अहमद अशरफ अशरफी, अलहाज मुफ्ती रहमत उल्लाह क़ासमी, मस्जिद शनवारा गेट बुरहानपुर के पेश इमाम हज़रत मौलाना कलीम अशरफ अशरफी सहित सभी धार्मिक उलेमाओं और विद्वानों ने मुबारकबाद दी है। अंत में दुआ है कि अल्लाह करीम सभी हाजियों के हज को कबूल फरमाए और हम सबको भी हज की सआदत नसीब फरमाए।आमीन सुम्मा आमीन।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article