तहसील की दहलीज पर पहुंच एनएसयूआई संगठन ने रख दी मांग, आंदोलन की दे दी चेतावनी | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

तहसील की दहलीज पर पहुंच एनएसयूआई संगठन ने रख दी मांग, आंदोलन की दे दी चेतावनी | New India Times

जुन्नारदेव विधानसभा के अंतर्गत ब्लाक तामिया से मिली जानकारी के मुताबिक शासकीय महाविद्यालय तामिया में पीजी कोर्स खुलवाने की मांग को लेकर तहसील कार्यालय पहुंची एनएसयूआई छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछड़ा वर्ग आदिवासी बहुल क्षेत्र होने से लगभग 95 परसेंट विद्यार्थी ग्रामीण अंचलों से अपनी विद्या ग्रहण करने पहुंचते हैं, वर्तमान में शासकीय महाविद्यालय तामिया में 550 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। 40 वर्षों में सभी छात्र इस महाविद्यालय से प्राप्त कर अपने स्वरोजगार के साथ-साथ सेवा में कार्यरत हैं।

तहसील की दहलीज पर पहुंच एनएसयूआई संगठन ने रख दी मांग, आंदोलन की दे दी चेतावनी | New India Times

प्रदेश में 18 वर्षों से भाजपा की सरकार ने पिछड़े वर्ग क्षेत्र में होने से इस महाविद्यालय के विकास पर ध्यान नहीं दिया जिसको लेकर आज एनएसयूआई संगठन ने अपनी मांग की मुहिम छेड़ते हुए ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी कि अगर मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन होगा। एन एस यू आई तामिया द्वारा छात्रों की समस्याओं को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम से तामिया तहसीलदार व शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। एनएसयूआई के छात्र नेता आकाश मँडराह ने नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान एन एस यू आई के ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु सोनी, उपाध्यक्ष शिखर मिश्रा, सारंग शेंडे, कार्यकारी अध्यक्ष अमन सरवैया, विक्की डेहरिया, आयुष यादव, मनीष साहू, अंशुल चौरसिया, पूर्व धुर्वे सहित समस्त छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article