अग्रकुल महिला समिति द्वारा मनाया गया दीपावली मिलन समारोह | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

अग्रकुल महिला समिति द्वारा मनाया गया दीपावली मिलन समारोह | New India Times

अग्रकुल महिला समिति द्वारा दीपावली मिलन समारोह मिलन गार्डन में मनाया गया जिसकी थीम कपल पार्टी थी। सभी महिलाएं रेड कलर में और उनके जीवन साथी ब्लैक कलर में आये जिसमें कई प्रकार के गेम्स का आयोजन किया गया। सबसे आकर्षण का केंद्र था हाउजी के साथ लकी ड्रा निकाला गया। मुख्य अतिथि के रूप में महापौर डॉक्टर शोभा शिकरवार और विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता ने निकाला जिसमें प्रथम सुमन गोयल ने ट्रॉली सूटकेस ,द्वितिय शशि अग्रवाल ने कूल केन 5 लीटर की और तृतीय ज्योति गुप्ता टी केटल जीता संस्थापक अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल और रश्मि अग्रवाल ने बताया कि साथ ही दीपोत्सव का कार्यक्रम भी किया गया जिसमें स्वस्तिक के रूप मे दिये लगाए गए और विशिष्ट अतिथि राजेश एरण, डॉक्टर रामबाबू गोयल, नीलम जगदीश गुप्ता, अजय जैन, रामबाबू अग्रवाल, उमेश गुप्ता, नेमीचंद जैन, रामरतन गर्ग, अरुण बंसल, शीतल अग्रवाल, शिव अग्रवाल आदि ने दीप प्रज्वलित किये और सभी को शुभकामनाएं दीं महापौर शोभा शिकरवार जी ने कहा कि ये दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम संदेश देता है कि दीप के प्रकाश के साथ ही अंधकार का हरण होता है।

अग्रकुल महिला समिति द्वारा मनाया गया दीपावली मिलन समारोह | New India Times

अंधकार के नाश के साथ ही नवोत्साह, नवचेतना का प्रारंभ होता है तथा इसके साथ शुभ्रता के वातावरण में कार्यों के कुशल संपादन की आधारशिला रखी जाती है और हमारी महिलाओं द्वारा इस प्रकार के आयोजन किये जाना समाज को संदेश देने के कार्य करते हैं इस अवसर पर कई प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें गाना हमारा डांस तुम्हारा हुई जिसमें प्रथम सोनल अग्रवाल,द्वितीय अर्चना अग्रवाल,तृतीय वंदना अग्रवाल एवम रश्मि गोयल और सांत्वना प्रियंका अग्रवाल विजेता रहीं एक और गेम गाना गाओ ताली बजाओ में प्रथम वर्षा अग्रवाल और द्वितीय मंजू बंसल रहीं। इस कार्यक्रम की संयोजिका रानी अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, कामिनी गोयल, अलका अग्रवाल, सारिका गर्ग, सरिता अग्रवाल, अलका गुप्ता, ज्योति गुप्ता रहीं ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article