मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

धनतेरस के अवसर पर एस. आनन्द पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र सदर बाजार अन्तर्गत भारी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया. पैदम मार्च के दौरान व्यापारियों, दुकानदारों, राहगीरों को सुरक्षा व्यवस्था से आश्वस्थ किया गया एवं धनतेरस व दीपावली की शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान संजय कुमार अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अखण्ड प्रताप सिंह क्षेत्राधिकरी नगर, अमित पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त जनपद शाहजहांपुर में चाक चौबन्द सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था तथा बालिका, महिला सुरक्षा के दृष्टिगत समस्त थाना क्षेत्रों में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण सहित प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी मय पुलिस बल द्वारा अपने-अपने थाना, चौकी क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए पैदल गश्त किया गया। पैदल गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, मार्गों, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों, वस्तुओं की गहनता से चेकिंग की गई।
