रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

यूनिसेफ और मध्य प्रदेश वालेंटरी हेल्थ एसोशिएशन इंदौर के सहयोग से सारा सेवा संस्थान झाबुआ द्वारा झाबुआ मेघनगर के 20 गावो मे संचालित सम्पूर्ण टिकाकरण कार्यक्रम के साथ – साथ अंतर्राष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर हाथ धुलाई की गतिविधि की गई, जिसमें विद्यालय, छात्रावास, फलियों में गतिविधियां की गईं जिसमें विस्तृत रूप से कोविड-19 वैक्सीनेशन, पोषण, नियमित टीकाकरण, स्वछता की जानकारी दी गई साथ ही अपने परिवार, रिश्तेदार, समाज को भी टीकाकरण के महत्व एवं पोषण आहार क्यों जरूरी है उसकी महत्ता को समझाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगो को शपथ भी दिलाई गई।
सी.बी.ओ.आधारित इस कार्यक्रम मे 89 पुरुष, 238 महिलओं ने इस तरह अलग अलग गतिविधियों में 327 प्रतिभागियों ने भाग लेकर हाथ धुलाई के तौर तरीके सीखे और समझे। उक्त कार्यक्रम ग्राम मानपुर, बरोड, तिकड़ी मोती, डुंगरा धन्ना, ढुंढका, बेडावाली, कालीपुरा, नरवलिया में सी.बी.ओ. खुशाल झणिया, नवली, संतोष पाल, बूटिंग परमार, ज्योति, निकिता निनामा द्वारा संपन्न करवाई गई।
