जीवन उमंग क्लब का इस माह का<br>कार्यक्रम 'जिंदाबाद' सिटी सेंटर स्थित सत्कार गेस्ट हाउस में हुआ संपन्न | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

जीवन उमंग क्लब का इस माह का<br>कार्यक्रम 'जिंदाबाद' सिटी सेंटर स्थित सत्कार गेस्ट हाउस में हुआ संपन्न | New India Times

जीवन उमंग क्लब का इस माह का कार्यक्रम जिंदाबाद सिटी सेंटर स्थित सत्कार गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ.
सर्वप्रथम क्लब में आगंतुक नवीन सदस्य जोड़ी श्री बी बी भटनागर एवं श्रीमती अलका भटनागर का फूल माला पहनाकर सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया। क्लब सदस्याओं श्रीमती वीणा कुशवाह, श्रीमती हेमलता शर्मा, श्रीमती मंजू सक्सेना एवं श्रीमति अर्चना सक्सेना द्वारा शानदार गीत प्रस्तुत किये। इसी क्रम में श्री बी बी भटनागर एवं श्री अनुज सक्सेना द्वारा भी गीत सुनाकर सदस्यों के मनोरंजन किया। क्लब संयोजक श्री राहुल गुप्ता स्पर्शी द्वारा जिंदगी तेरा शुक्रिया दिल से कविता प्रस्तुत की गई।
श्रीमती सांची गुप्ता द्वारा क्लब सदस्यों को गेम खिलवाया गया जिसमें श्रीमती अलका भटनागर विनर रहीं।
क्लब सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया कि दीपावली से पूर्व शहर के किसी झोपड़पट्टी वाले क्षेत्र में वहां के रहवासियों के साथ दिवाली मनाएंगे। अंत में कार्यक्रम की शानदार व्यवस्था के लिए क्लब सदस्य श्री अनुज सक्सैना जी का धन्यवाद किया गया। लजीज व्यंजनों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article