स्वच्छता पखवाड़े पर 'स्वच्छता' की बच्चों एवं शिक्षकों ने ली शपथ | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

स्वच्छता पखवाड़े पर 'स्वच्छता' की बच्चों एवं शिक्षकों ने ली शपथ | New India Times

1 सितंबर से 15 सितंबर तक भारत शासन के द्वारा ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ मनाने के लिए संदेश दिया गया है। स्वच्छता के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला झुनकू ग्राम, देवरी में शुक्रवार 2 सितंबर को ‘स्वच्छता’ की शपथ बच्चों एवं शिक्षकों ने ली।

स्वच्छता पखवाड़े पर 'स्वच्छता' की बच्चों एवं शिक्षकों ने ली शपथ | New India Times

शाला परिवार से प्रमोद कुमार चौबे ने स्वच्छता पखवाड़े के लाभ और हानियां, हैंडवाश, अपने आसपास की साफ-सफाई, स्वयं की सफाई, शौचालय की सफाई, कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन, विभिन्न प्रकार के उपयोगी डस्टबिन, स्वच्छता के प्रति उचित व्यवहार, घरों एवं शाला में स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी। शिक्षकों, प्रधानाध्यापक एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से शाला की स्वच्छता सुविधाओं के रखरखाव पर चर्चा की। आप सभी देशवासियों से प्यारे बच्चों एवं शाला परिवार की ओर से अपील की जाती है कि, आप सभी ‘स्वच्छता पखवाड़े’ पर स्वच्छता की शपथ लें जिससे अपना परिवार, समाज, क्षेत्र एवं भारत स्वच्छ रहे स्वस्थ रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article