दो वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 14 मोटरसाइकिलें बरामद | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

दो वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 14 मोटरसाइकिलें बरामद | New India Times

एस, आनन्द पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे अभियान में थाना जैतीपुर पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर 14 मोटर साइकिलें बरामद की जिसमें से दो के कटे हुए पार्ट्स बरामद, मोटरसाइकिल काटने व खोलने के उपकरण बरामद किया गया है।

बी एस वीर सिंह क्षेत्राधिकारी तिलहर, राजेश बाबू मिश्रा अध्यक्ष थाना जैतीपुर, उ0 नि0 संजीव कुमार, उ0 नि0 राकेश कुमार आदि पुलिस टीम द्वारा ग्राम आवा गांव से उतरी दिशा में मंदिर के पास खंडहर से चंद्रशेखर थाना उसावा जनपद बदायूं जितेंद्र थाना उसावा जनपद बदायूं को किया गिरफ्तार इनके कब्जे से चोरी की 14 मोटरसाइकिल इसमें से एक मोटरसाइकिल बिना इंजन की वधु मोटरसाइकिल के कटे हुए मुर्दे मोटरसाइकिल खोलने पर काटने के उपकरण 2 अवैध तमंचा व कारतूस सहित पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में चंद्रशेखर व जीतेंद्र ने बताया कि हम दोनों शाहजहांपुर, बरेली, बदायूं के कस्बा क्षेत्रों व ग्रामीण क्षेत्रों में साथ-साथ घूमते फिरते रहते हैं तथा घर के बाहर तथा सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल को चोरी कर लेते हैं मोटरसाइकिल उठाकर जंगलों में बने खंडहर में इकट्ठा करते हैं हमारे साथ और भी चार-पांच लोग हैं वह भी हमारी तरह मोटरसाइकिल चोरी करते है अन्य जनपदों मोटरसाइकिल चोरी कर के लाते हैं एक जगह इकट्ठा करके चोरी की मोटरसाइकिल के इंजन अन्य पार्ट्स को एक दूसरे मोटरसाइकिल में फिट कर देते हैं और नंबर प्लेट बदल देते हैं तथा चेचिस नंबरों को हथोड़ा व छेनी से मिटा देते हैं मोटरसाइकिल बेचने से जो लाभ प्राप्त होता है हम सब लोग आपस में बांट लेते हैं।

एस,आनंद पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जैतीपुर पुलिस द्वारा दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से चोरी की 14 मोटरसाइकिलें बरामद की है जिसमें से दो मोटरसाइकिल ओके कटे पार्ट्स बरामद किए हैं यह लोग शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली आदि जिलों में मोटरसाइकिल चोरी करते हैं मोटरसाइकिल के पार्ट्स बदलकर, चेचिस नंबर मिटा कर बेच देते हैं रुपए बराबर बराबर बट लेते है इसे जानकारी एकत्रित कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article