अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

श्री गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता उन्नयन, पत्रकार भवन की कार्यसमिति की बैठक में सभी मीडिया संस्थानों से 2 प्रतिनिधि जोडे जाने एवं भूले बिसरे पत्रकारों व उनके परिवारजनों को सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए पत्रकार भवन समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार जैन ने कहा कि समिति रचनात्मक पत्रकारिता के उत्थान के लिए और किसी भी तरह की समस्याओं व संकट से निपटने के लिए कार्य करेगी। समिति के मंत्री रघुबीर शर्मा ने आगामी स्वाधीनता दिवस पर बुद्धिजीवी साहित्यकारों और पत्रकारों की संगोष्ठी में आजादी का अमृत महोत्सव व पत्रकारों की भूमिका पर संगोष्ठी का सुझाव दिया। अनन्जय नेपाली ने पत्रकार भवन की स्थापना व आगामी समय में शपथ ग्रहण व झांसी के वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित करने की योजना पर प्रकाश डाला।
सर्व श्री हरिकृष्ण चतुर्वेदी,फारूक खान, साजिया खान आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महामंत्री पंकज सक्सेना ने व आभार प्रकट मार्गदर्शक शमीम शेख ने किया।
