बारिश में जान की हिफाजत के लिए मिलकर करें प्रयास, न्यू इंडिया टाइम्स न्यूज़ की खास खबर… | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

बारिश में जान की हिफाजत के लिए मिलकर करें प्रयास, न्यू इंडिया टाइम्स न्यूज़ की खास खबर… | New India Times

इन दिनों वर्षा काल में मानसून इतना मेहरबान है कि हर नदी नाले लगातार उफान पर आ जाते हैं. इसी बीच जल्द बाजी से लोगों की जान दांव पर लगाकर रिपटा, पुलिया और पुल बाढ़ के पानी से डूब जाती। लेकिन वाहन चालक लापरवाही पूर्वक अपने वाहन को बाढ़ में वाहन निकालने पर उतारू हो जाते है। नतीजा यह होता है कि तेज बहाव में गाड़ी अनियंत्रित होकर नदी में समा जाती है। असमय लोगों की जान चली जाती है। ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसे लेकर अब हमें कुछ सार्थक प्रयास अवश्य करना जरूरी हो गया है।नदी नालों के करीब रहने वाले लोग अवश्य करके अपने घरों में मोटी रस्सी लंबी रस्सी और वाहनों के ट्यूब हवा भरवा कर रखें। जिससे बारिश के समय नदी की बाढ़ में डूबने वालों को इसका उपयोग कर बचाया जा सके।

वाहनों में रखें लाइफ सपोर्ट

वर्षा काल में वाहनों में लाइफ सपोर्ट के लिए रस्सी और बड़े ट्यूब में एयर भरी रखें। जब भी हम ट्रैवल करते हैं तो जंगलों में नदी नाले उफान पर आ जाते है। और वाहन चालक को गाड़ी में बैठी हुई सवारी आगे बढ़ने के लिए इशारा करती है। ना चाहते हुए भी ड्राइवर अपने वाहन को पानी में उतार देता है।और फिर जरा सी लापरवाही जानपर बनाती है। इससे बचने के लिए वाहन चालकों को भी अपने वाहन में बारिश के दौरान ऐसे उपकरण रखना चाहिए जो वक्त जरूरत में उपयोगी साबित होंगे। एक छोटा प्रयास करके हम बाढ़ में तेज बहाव में फंसे लोगों को निकालने की मदद कर जीवन देने के लिए हिम्मत और साहस दिखा सकते है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article