पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार के जन्मदिवस पर युवा नेता अरविंद चितोड़िया ने डॉ उल्हास पाटिल मेडिकल कॉलेज के सहयोग से मुफ्त स्वास्थ जांच शिविर का किया आयोजन | New India Times

नरेंद्र कुमार, जामनेर/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार के जन्मदिवस पर युवा नेता अरविंद चितोड़िया ने डॉ उल्हास पाटिल मेडिकल कॉलेज के सहयोग से मुफ्त स्वास्थ जांच शिविर का किया आयोजन | New India Times

सूबे के नेता प्रतिपक्ष तथा एनसीपी नेता अजित पवार के जन्मदिन पर जामनेर ब्लाक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. एनसीपी नेता संजय गरुड़ ने उपजिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल फ्रूट का वितरण किया. वाघारी जिला पंचायत गुट में युवा नेता अरविंद चितोड़िया ने डॉ उल्हास पाटील मेडिकल कॉलेज के सहयोग से नागरिकों के लिए मुफ्त स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया. शिविर का उद्घाटन संजय गरुड़ के हाथों किया गया. इस मौके पर अरविंद ने कहा कि वे वाघारी बेटावद जिला पंचायत गुट के तमाम मतदाताओं की सेवा में व्यक्तिगत रूप से अविरत तत्पर रहेंगे. पिछली बार हमने गुट के गांवों औ के लिए हाईमास्ट लैंप की मांग की थी जो मंजूर की गई . क्षेत्रफल के अनुपात मे अन्य सभी जिला पंचायत गुटो मे बड़े हमारे इस गुट के कई गांव जंगल से सटे दूरदराज के इलाको मे है जहाँ कनेक्टिविटी के लिए उमदा सड़को की आवश्यकता है हमारे नेता संजय गरुड़ के नेतृत्व मे बुनियादी सुविधाओ को जन जन तक पहुचाने के लिए मै प्रयासरत हु . स्वास्थ शिविर मे 500 लोगो ने अपनी जांच करायी जिन लोगो को अग्रिम इलाज की जरूरत है उनको मेडिकल कॉलेज या निजी अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा. इस दौरान मौके पर विलास राजपूत, जीवन वराडें, संजय राजपूत, पंडित बरकुड़े, गोपाल ढोले, अमोल पाटील, जीवन चौधरी, पराग नेरकर समेत पदाधिकारियों ने योगदान दिया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article