मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार के वीसी कक्ष में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के अमर बलिदानियों की स्मृति में “स्वाधीनता सग्रांम में जनपद की भूमिका” विषय पर होने वाली क्विज 75 प्रतियोगिता के सन्दर्भ मे बैठक संपन्न हुई।
जिला विद्यालय निरीक्षक शौकीन सिंह यादव ने बताया कि जूनियर, सीनियर, डिग्री तथा खुली प्रतियोगिता के लिए पाठ्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है, जिसमें प्रमुख रूप से स्वाधीनता सहाय में जनपद का योगदान तथा शहीदो से सम्बन्धित हैं।
पुरस्कार हेतु जूनियर, सीनियर, डिग्री एवं खुली प्रतियोगिता हेतु पुरस्कार क्रमशः 15 हज़ार,10 हजार, 7 हजार एवं 5 हाजर निर्धारित किए गए है। लिखित परीक्षा के बाद क्विज प्रतियोगिता में क्वालीफाई कर विजयी प्रतिभागी को 15 अगस्त 2022 को यह पुरस्कार दिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त बोर्डों के विद्यालय ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु अपने विद्यालय के छात्र, छात्राओं की सूची अपने ब्लाक नोडल विद्यालय में दिनांक 30 जुलाई 2022 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायेंगे।
ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन हेतु नामित नोडल अधिकारी अपने-अपने विद्यालय में ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन कराकर शीर्ष 3 स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों की सूची जनपद स्तरीय प्रतियोगिता हेतु 8 अगस्त 2022 तक प्रधानाचार्य, राजकीय इण्टर कालेज, शाहजहांपुर को उपलब्ध करायेगें। समस्त महाविद्यालय अपने-अपने महाविद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन कर शीर्ष 3 स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों की सूची जनपद स्तरीय प्रतियोगिता हेतु जी0एफ0 कालेज, शाहजहांपुर को उपलब्ध करायेगें। प्राचार्य, जी०एफ० कालेज, शाहजहांपुर एवं प्रधानाचार्य, राजकीय इण्टर कालेज, निर्धारित तिथियों पर जनपद स्तरीय क्विज 75 प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय में पूर्व में दिये गये निर्देशानुसार सम्पन्न करायेंगे।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन, राम सेवक द्विवेदी, डीआईओएस शौकीन सिंह यादव सहित कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित, डाॅ संतोष सक्सेना, अनुपमा मौर्या, डाॅ साजिद खान, अनिल कुमार, डाॅ विकास खुराना व डाॅ मन्सूर अली खान उपस्थित रहे।
