एसओजी थाना कांट पुलिस ने सीढ़ी गैंग के 7 बदमाशों को गिरफ्तार कर मुगल और ब्रिटिश दौर के 113 सिक्के किया बरामद | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

एसओजी थाना कांट पुलिस ने सीढ़ी गैंग के 7 बदमाशों को गिरफ्तार कर मुगल और ब्रिटिश दौर के 113 सिक्के किया बरामद | New India Times

एसओजी थाना कांट पुलिस ने सीढ़ी गैंग के 7 बदमाशों को किया गिरफ्तार। 100 साल पुराने मुगल काल के समय के एवं कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, मॉरीशस सिक्के, चार चम्मच, एक कटोरी सफेद धातु, एक प्लेट सफेद धातु, 1 जोड़ी पायल सफेद धातु, एक घड़ी, एक चम्मच, कीपैड, पांच छोटे मोबाइल, एक एंड्राइड मोबाइल, अला नकब आदि बरामद किया है।

रोहित कुमार एसओजी प्रभारी, उ0 नि0 विकास कुमार थाना कांट, उ0 नि0 संतोष कुमार राठी थाना कांट, हे0 क0 राजाराम पाल सिंह एसओजी, उदयवीर सिंह एसओजी, सुशील कुमार शर्मा एसओजी, शुभम सिंह एसओजी, हे0 कां0 विजय प्रताप सिंह,हे0 कां0 शाहनवाज आलम आदि पुलिस टीम ने रावतपुर नखास में बने गल्ला गोदाम की खंडार बिल्डिंग से करीब 50 मीटर पहले डकैती डालने की योजना बना रहे महानन्दन उर्फ पंडित निवासी ग्राम रफातपुर थाना इस्लामनगर जनपद बदायूं, दानवीर निवासी ग्राम परसोंना खलीलपुर थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर, धर्मेंद्र उर्फ रजनीश निवासी धीयर मौलिया रेलवे गंज थाना कोतवाली नगर जिला हरदोई, (सरगना) राजेश उर्फ मंगुलाल नि0 रहीमपुर मजरा मोहिद्दीनपुर थाना पसगवां जनपद लखीमपुर खीरी, प्रवीण दीक्षित उर्फ मंजू नि0 मबेईया थाना बेहटा गोकुल जनपद हरदोई, आनन्द गौतम उर्फ यनेंद्र नि0 फहजुल्लागंज जनपद लखनऊ, धर्मवीर उर्फ कल्लू नि0 महमद जलालनगर थाना सदर बाजार जनपद शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया जिनसे 100 साल पुराने सिक्के, लाखों के आभूषण, अवैध असला कारतूस, आला नकब आदि बरामद किया।

एस. आनन्द पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को बताया कि एसओजी थाना कांट पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सीढ़ी गैंग के 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से तीन घटनाओं से संबंधित माल बरामद किया गया है. इनके पास से 100 साल पुराने मुगल, ब्रिटिश जमाने के 113 सिक्के, मोबाइल, अवैध असलहा, आला नकब, आभूषण आदि बरामद किए गए हैं. इनका सरगना राजेश उर्फ मंगुलाल जो जनपद खीरी का रहने वाला है इनका एक साथी धर्मवीर उर्फ कल्लू जनपद शाहजहांपुर का रहने वाला है इनके द्वारा पहले भी कई घटनाओं को अंजाम गया है, इनका एरिया जनपद शाहजहांपुर ही नहीं अन्य जनपद व अन्य प्रदेश भी हैं जहां इनकी मूवमेंट मिली है. इस संबंध में अन्य जनपद व अन्य प्रदेशों से संपर्क किया जा रहा है. गिरफ्तार अभियुक्तों पर थाना कांट पर विधिवत कार्यवाही की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article