नगरीय निकाय चुनाव: प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने जनसंपर्क में झोंकी अपनी ताकत | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नगरीय निकाय चुनाव: प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने जनसंपर्क में झोंकी अपनी ताकत | New India Times

नगरीय निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अपनी ताक़त झोंकते हुए भारतीय जनता पार्टी के सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे, युवा नेता श्री हर्षवर्धन सिंह चौहान सहित पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता ने भाजपा की महापौर प्रत्याशी माधुरी अतुल पटेल एवं पार्षद प्रत्याशियों के लिए घर-घर जनसंपर्क किया और भाजपा को जिताने की अपील की।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि सोमवार को खंडवा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने भाजपा महापौर प्रत्याशी माधुरी अतुल पटेल एवं गांधी चौक से पार्षद प्रत्याशी रिजवाना जफर, शास्त्री वार्ड में श्री नितेश दलाल के समर्थन में जनसंपर्क किया। साथ ही बीती रात महाजनापेठ में श्री भारत इंगले, तिलक वार्ड में श्रीमती अंजली गढ़े, व सरदार पटेल वार्ड में श्री गौरव शुक्ला के समर्थन में जनसंपर्क किया। इस दौरान श्री पाटिल ने कहा कि भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश को बीमारू से विकसित राज्य बनाया है। अब हमारा विज़न इसे स्वर्णिम प्रदेश बनाने का है, जिसमें नगर निकाय और ग्रामीण निकाय चुनावों की बड़ी भूमिका रहेगी। भाजपा विकास का पर्याय है। शहर में इतने सारे विकास के कार्य चल रहे हैं, पर उनका क्रियान्वयन नगर निगम में भाजपा का महापौर और पार्षद आने के बाद और सही ढंग से हो पाएगा।

नगरीय निकाय चुनाव: प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने जनसंपर्क में झोंकी अपनी ताकत | New India Times

इसी प्रकार प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बुरहानपुर विधानसभा शाहपुर के विभिन्न वार्डों में सघन जनसम्पर्क कर पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में जनसमर्थन मांगा। श्रीमती चिटनिस ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएँ चला रही है। पूर्ण विश्वास है कि इस चुनाव में भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जनता का पूरा समर्थन मिलेगा। शाहपुर के हमारे सभी कार्यकर्ताओं का अभूतपूर्व उत्साह इस बात का प्रमाण है कि शाहपुर नगर परिषद के इस चुनाव में प्रत्येक बूथ पर हमारे प्रत्याशी ऐतिहासिक मतों से विजयी होंगे।
श्रीमती चिटनिस ने वार्ड क्र. 46 गांधी कॉलोनी में भाजपा महापौर प्रत्याशी माधुरी अतुल पटेल एवं पार्षद प्रत्याशी रशीदा बी हमीद के समर्थन में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान रूपी आशीर्वाद प्रदान करने का आग्रह किया। जनता द्वारा मिला अपार स्नेह व आशीर्वाद बुरहानपुर नगर निगम में महापौर व पार्षद प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करता हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मनोज भीमसेन लधवे ने शहर के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क और नुक्कड़ सभा के माध्यम से महापौर प्रत्याशी माधुरी पटेल और पार्षदों को विजयी बनाने की बात कही। इस दौरान श्री लधवे ने कहा भाजपा गरीब कल्याण और विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। गरीबों के दुःख-दर्द को समझते हुए केंद्र और राज्य सरकार ने कई जनकल्याण की योजना संचालित की। पीएम आवास योजना इसका उदाहरण है। प्रदेश में सबसे ज्यादा आवास बुरहानपुर नगर में बने है। जिसका सभी वर्गो को लाभ मिला है।
प्रचार के अंतिम दिन युवा नेता श्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने शाहपुर एवं बुरहानपुर के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क किया। श्री चौहान ने कहा कांग्रेस के राज में आम लोगों पर आक्रमण की घटनाएं हो रही हैं। क्योंकि कांग्रेस के ही लोग इस प्रकार की ताकतों का समर्थन करते हैं। लोकतंत्र में मतदान ही ऐसा महत्वपूर्ण समय है, जिसमें वोट के माध्यम से ऐसी ताकतों का समर्थन करने वाले लोगों को हम जवाब दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश, प्रदेश और हमारे नगर में विकास की जो गंगा बहाई है, उसके आधार पर हम चुनाव में ऐतिहासिक विजय हासिल करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article