अंधे प्रशासन के आशिर्वाद से पूरा होने की ओर बढ़ रहा है नेत्र चिकित्सालय का घटिया निर्माण कार्य | New India Times

नरेंद्र कुमार, जामनेर/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT;

अंधे प्रशासन के आशिर्वाद से पूरा होने की ओर बढ़ रहा है नेत्र चिकित्सालय का घटिया निर्माण कार्य | New India Times

जामनेर के उपजिला अस्पताल में NRHM की ओर से डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से बन रहे नेत्र चिकित्सालय की इमारत का घटिया निर्माण कार्य अंधे प्रशासन के आशिर्वाद से पूरा होने की ओर बढ़ रहा है. New india Times (NIT) ने इस मामले में फोटोज़ के साथ करीब तीन ग्राउंड रिपोर्ट प्रकाशित की जिसमें घटिया निर्माण से जुड़े तकनीकी बिंदुओं को सरकार के गुणवत्ता नियंत्रण कमेटी की ओर से जांचने तथा कंस्ट्रक्शन ऑडिट कराने की मांग भी की . आम जनता इस अप्रतिम निर्माण को देख भी रही है लेकिन पता नही जिला प्रशासन ने अपनी आँखो पर कौनसा चश्मा पहन लिया है जो वो दिनदहाड़े नेत्र चिकित्सालय का घटिया निर्माण देख नही पा रहा है . काम शरू होने से लेकर अब तक संबंधित सरकारी विभाग के इंजीनियरो ने स्पॉट विजिट की है ऐसा सुनने मे नही आया उलटा ठेकेदार को वर्क प्रोग्रेस रिपोर्ट के आधार पर सरकारी तिजोरी से समय समय पर बिल का पैसा रिलीज किया गया . आनेवाले 2 महीने के भीतर ये काम पूरा होकर नेताजी के कर कमलों द्वारा जनता को समर्पित कर पार्टी विशेष की जन कल्याणकारी राजनीति मे चार चांद लगाएगा . हो सकता है इस समारोह मे चिकित्सालय निर्माण मे अद्वितीय योगदान और अथक परिश्रम के लिए सरकारी अफसर और ठेकेदार का सम्मान भी किया जाए और आम जनता चिकित्सालय की इमारत के बुनियादी फाउंडेशन, दीवारो, पिलर्स, छत और छज्जे मे छिपाए गए भ्रष्टाचार को भूलकर इसे सौगाद समझ स्वीकार कर ले जैसे कि हमेशा स्वीकारते आई है. जिलाधिकारी इस मामले मे स्वयं संज्ञान लेगे यह उम्मीद बस उम्मीद भर बची है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article