भारतीय जनता पार्टी द्वारा बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

भारतीय जनता पार्टी द्वारा बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि | New India Times

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव में सुशांत कुमार के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाया।

उपस्थित लोगों ने कहा कि आजाद भारत के पहले वित्त मंत्री औद्योगिक क्रांति के जनक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के एक देश एक प्रधान एक निशान एक संविधान के सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 और 35ए को हटाकर साकार करने का काम किया है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अखंड भारत सशक्त भारत के सपने को साकार करने में नरेंद्र मोदी की सरकार प्रयासरत है।

कार्यक्रम में उनके तैल चित्र पर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया एवं अपने विचार रखते हुए उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में अंतिचक पंचायत की मुखिया ललिता देवी, दिलीप मिश्रा, गौतम चौधरी, सुशांत कुमार, पवन चौधरी, गोपाल मंडल, ललित झा, उत्तम चौधरी, आनंद गुप्ता, पंकज झा, अजिताभ रंजन, डॉ एमके सिंह, प्रशांत कुमार झा, रामकुमार, मनमोहन कुमार, राकेश कुमार, स्टार कुमार, पीयूष कुमार, सुमन कुमार, राजकुमार, सनोज कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह जानकारी बीजेपी के दिलीप मिश्रा द्वारा दी गई है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.