उत्तराखंड बस दुर्घटना: यात्री बस खाई में गिरी, 27 लोगों की मौत, सभी यात्री मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के थे निवासी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने व्यक्त की संवेदनाएं | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

उत्तराखंड बस दुर्घटना: यात्री बस खाई में गिरी, 27 लोगों की मौत, सभी यात्री मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के थे निवासी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने व्यक्त की संवेदनाएं | New India Times

यमुना घाटी में यात्रियों की बस खाई में गिरने से अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है. सूत्रों के अनुसार, अभी मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है. यह बस करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरी है. सूचना मिलने पर मौके पर एसडीआरएफ के जवानों को राहत वचाब कार्य पर लगाया गया है. एसपी अर्पण यधुवंशी ने मीडिया को बताया कि डामटा से तकरीबन 2 किलोमीटिर नौगांव की तरफ ये हादसा हुआ है. बस में सवार यात्री जिला पन्ना मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं. तीन एंबुलेंस स्पॉट पर पहुंच गई है. राहत बचाव कार्य जारी है.

उत्तराखंड बस दुर्घटना: यात्री बस खाई में गिरी, 27 लोगों की मौत, सभी यात्री मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के थे निवासी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने व्यक्त की संवेदनाएं | New India Times

जानकारी के अनुसार बस में 28 से 29 लोग सवार थे. दो लोग गंभीर रुप से घायल बताये जा रहे हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधु ने सभी अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं. सभी यात्री मध्यप्रदेश के बताए जा रहे हैं. सभी यात्री यमुनोत्री से दर्शन करके लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि डामटा जो कि हिमाचल-उत्तराखंड के बॉर्डर के पास का एरिया है वहां पर ये हादसा हुआ है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article