यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी धौलपुर द्वारा मंगलवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम धौलपुर में युवा खिलाडियों को तम्बाकू उत्पादकों के सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गई रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर युवा खिलाडियों को सिगरेट बीड़ी गुटका तम्बाकू खाने से होने वाली कैंसर जैसी घातक बीमारियों के कारण देश में प्रति वर्ष हजारों लोग मौत के शिकार हो रहे है, इनसे बचने के लिए धूम्रपान एवं तम्बाकू के सेवन नहीं करने की सभी युवाओं ने परिजनों, मित्रों, रिश्तेदारों एवं अपने पड़ोसी को इसके सेवन नहीं करने की शपथ ली. इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के नरेंद्र तोमर प्रशिक्षक दुष्यन्त त्यागी प्रद्युम्न परमार आदि खिलाड़ी मौजूद थे।
