सैंट अर्नाल्ड चर्च मेघनगर में प्रथम कम्युनन कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 42 बच्चों ने पहली बार धार्मिक रीति रिवाज से किया प्रसाद ग्रहण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

सैंट अर्नाल्ड चर्च मेघनगर में प्रथम कम्युनन कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 42 बच्चों ने पहली बार धार्मिक रीति रिवाज से किया प्रसाद ग्रहण | New India Times

सैंट अर्नाल्ड चर्च मेघनगर में प्रथम कम्युनन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 42 बच्चों को प्रथम परम प्रसाद महान धार्मिक आयोजन के साथ संपन्न हुआ जिसमें मेघनगर पल्ली के करीब 42 बच्चों ने पहली बार धार्मिक रीति रिवाज से प्रसाद ग्रहण किया.

इस मौके पर मेघनगर पल्ली पुरोहित फादर बशील डिसूजा फादर थॉमस पिए, फादर केनेडी थॉमस, फादर सिल्वेस्टर मेडा, फादर सुंदर और पल्ली के सभी धर्म समुदाय के लोग उपस्थित थे.

समुदाय में इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखा गया कार्यक्रम पश्चात चर्च परिसर में हर्षोल्लास के साथ ढोल ताशे की थाप पर परिजन थिरके!

बच्चो ने अपने घरों में सामूहिक भोज का आयोजन भी किया.

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार विमल जैन, रहीम शेरानी, मनीष गिरधाणी, कलसिंह भूरिया, सुमित मुथा आदि पत्रकारों ने शिरकत कर उपहार भी भेंट किये.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article