त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी विधानसभा क्षेत्र के जनपद पंचायत देवरी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सुना पंजरा जो भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुकी है जहां पर आए दिन लाखों के भ्रष्टाचार उजागर होते नजर आ रहे हैं. तालाब निर्माण कार्यों मेंभ्रष्टाचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे और वही एक मामला और भ्रष्टाचार का देखने मिला जिसमें पता चला किग्राम पंचायत सोना में करीब 14 लाख से बनने वाले पंचायत भवनका निर्माण कार्य काफी समय से प्रारंभ ही नहीं किया गया मगर उस पंचायत भवन के निर्माण कार्य के नाम पर ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव एवं सहायक सचिवतथा जनपद पंचायत के सब इंजीनियर चौरसिया की मिलीभगत से 14 लाख रुपए की राशि में से करीब आठ लाख रुपए की राशि करीब 5 माह पहले निकाली जा चुकी है जबकि निर्माण कार्य प्रारंभ ही नहीं किया गया. इस मामले को उजागर होते देख पंचायत के सचिव सरपंच व सहायक सचिव ने भ्रष्टाचार का मामला उजागर होने के डर से निर्माण कार्य में मात्र 2 फिट लड़के गड्ढे खुदवा दिए गए हैं वही ग्राम पंचायत के लोगों का कहना है की ग्राम सुना पंजरा झिरिया खेड़ा एवं गुदरई केग्रामीण मजदूरों को रोजगार न देकर मशीनों से ही तालाब निर्माण एवं अन्य निर्माण कार्य कराए जाते हैं साथ ही बैंरसला ग्राम के मजदूरों के नाम पर फर्जी पेमेंट निकाले जाते हैं जिसको लेकर ग्रामीणों ने वरिष्ठ अधिकारियों से मीडिया के माध्यम से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है जिससे ग्राम पंचायत सुना में भ्रष्टाचार का मामला उजागर हो सके एवं शासन की राशि व योजनाओं का ग्रामीणों को लाभ मिल सके मगर दूरी क्षेत्र में जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा ग्राम पंचायत सुना के भ्रष्टाचार पर कोई कार्यवाही ना करना बड़ा शंका का विषय लग रहा है यदि जिम्मेदार अधिकारी ही ऐसे लापरवाह सरपंच सचिव एवं सहायक सचिव को संरक्षण देंगे तो ग्रामीणों का जिम्मेदार अधिकारियों पर भरोसा ही उठ जाएगा एवं ग्राम पंचायतों में खुलेआम भ्रष्टाचार होता नजर आएगा. अब देखना यह है कि देवरी एवं जिले स्तर के जिम्मेदार अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं या पूरे मामले को अन्य मामलों की नजरअंदाज कर देंगे।
ग्राम पंचायत सोना की लापरवाही लगातार सामने आ रही है, मेरे पास शिकायत आई है जिसकी जांच करा ली जाएगी यदि लापरवाही होगी तो कार्रवाई कराई जाएगी: सीएल वर्मा एसडीएम देवरी.
