आप पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष ने 5 सूत्रीय मांग को लेकर निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आप पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष ने 5 सूत्रीय मांग को लेकर निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन | New India Times

आम आदमी पार्टी बुरहानपुर की महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष सिंह दीक्षित ने आयुक्त नगर पालिक निगम बुरहानपुर को पांच सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। आम आदमी पार्टी के जिला संगठन मंत्री शेख अब्दुल वसीम ने बताया कि बुरहानपुर के अनेक नागरिकों को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत योजना का लाभ लेने वाले अनेक को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है,, जिसके कारण आर्थिक रूप से परेशान हो रहे हैं। बहुत से आम नागरिकों को गरीबी रेखा के अंतर्गत आने वाले नागरिकों को संबल योजना के अंतर्गत कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। बहुत से लोगों के कार्ड बंद पड़े हैं,,उन को चालू नहीं किया जा रहा है जिसके कारण इस योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं वहीं दूसरी ओर आवास योजना के अंतर्गत 1437 व्यक्तियों को आवास योजनाओं की किस्त जारी नहीं हुई जिसके कारण मकान अधूरे पड़े हैं बुरहानपुर के अनेक भागों में पीने के पानी की तकलीफ है। उक्त समस्या को दूर किया जाए तथा वार्ड में व्याप्त गंदगी को साफ किया जाकर गंदगी से निजात दिलाई जाए। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिला सचिव अजय जंगले, युवा विंग के जिला अध्यक्ष मोंटू संयास, ऑटो यूनियन के छोटू अंसारी, आईटी सेल के सिद्दीक अंसारी, महिला जिला सचिव सुश्री रज़िया अंसारी, मीडिया प्रवक्ता नईम अख्तर आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article