ईद को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक | New India Times

अबरार अहमद खान /मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

ईद को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक | New India Times

पिछले दो वर्षों से कोरोना की वजह से ईद के मौके पर बाजारों से रौनक गायब थी लेकिन इस साल कोरोना महामारी के कम होने के बाद बाजारों में रौनक फिर से लौट आई है। इस बार लोगों में ईद को लेकर काफी उत्साह दिखायी दे रहा है।
कोरोना की मार से दुकानदारों में निराशा थी मगर इस बार दुकानदार भी काफ़ी ख़ुश नज़र आ रहे हैं। महामारी के कम होने की वजह से लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
ईद को लेकर कपड़ा, रेडीमेड, श्रृंगार प्रसाधन, जूते चप्पल की दुकानों सहित अन्य दुकानों में ग्राहकों की काफी भीड़ जुट रही है। ईद मुस्लिम समुदाय का काफी बड़ा त्योहार है जिस में सभी लोग नए व अच्छे कपड़ों की खरीदारी आवश्यक रूप से करते हैं।
भीषण गर्मी का असर भले ही दिन में दिख रहा है पर शाम होते ही शहर के बाजार गुलजार हो जा रहे हैं। दिन ढ़लने के साथ ही बाजारों में लोगों की खासी भीड़ दिख रही है। भीषण गर्मी के कारण रोजेदार दिन में घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। शाम की इफ्तार करने के बाद बाजार में खरीदारी करने निकल रहे हैं।
ईद के त्योहार में चंद दिन शेष रह गये हैं। ईद के त्योहार को लेकर लोग अपने मन पसंद के कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं।
ईद को लेकर लोगों में काफी उत्साह का माहौल है, और लोग अपने तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article