समाजसेवी मनोहर लाल भंडारी की स्मृति में भंडारी परिवार ने किया चलित प्याऊ का शुभारंभ | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

समाजसेवी मनोहर लाल भंडारी की स्मृति में भंडारी परिवार ने किया चलित प्याऊ का शुभारंभ | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी भंडारी परिवार द्वारा चलित प्याऊ का शुभारंभ किया है.

इस गर्मी के मौसम में चलते फिरते राहगीरों को ठंडे पानी से उनके सूखे कंठ तर होंगे. भीषण गर्मी को देखते हुए मेघनगर के समाजसेवी ब्लड बैंक के संचालक राजेश भंडारी श्रीमती सपना भंडारी, आयुषी भंडारी, नेहा भंडारी, युवराज राजेश भंडारी, परिवार द्वारा अपने पिता स्व, मनोहर लाल भंडारी की स्मृति में चलती फिरती प्याऊ का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर भंडारी परिवार द्वारा किया गया.

इस मौके पर समाजसेवी विनोद बाफना, राजेश भण्डारी, श्रीमती सपना भंडारी, समाजसेवीका श्रीमती चंदनबाला शर्मा, रोटरी क्लब अपना के अध्यक्ष निलेश भानपुरीया, सचिव महेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व अध्यक्ष जयंत सिंगल, महेश प्रजापत, मेघनगर थाना प्रभारी टी, एस, डावर, सुमित मुथा जैन, मांगीलाल नायक, पंकज राका,आदी बड़ी संख्या में समाजसेवी पत्रकार उपस्थित थे।

मनोहर लाल जी भंडारी की स्मृति में भंडारी परिवार द्वारा भीषण गर्मी में चलती फिरती प्याऊ का शुभारंभ करने से इस कार्य की प्रशंसा की जा रही है।

राजेश भंडारी परिवार मानव सेवा एवं जीव दया के कार्यों को करने में अक्सर तैयार रहता है जैसे ब्लड की व्यवस्था हो या फिर अन्य सामाजिक कार्य मे अग्रणी रहता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article