गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

एक तरफ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ अंबेडकर नगर जिले में भू माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि, पुलिस के संरक्षण में सरकारी जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं भू माफियाओं ने एसडीएम के आदेश को भी ठेंगा दिखाते हुए निर्माण कार्य करवा कर सरकारी तंत्र को चुनौती दे दी।आपको बताते चलें कि , कटघर कमाल सम्मनपुर निवासी हाशिम उर्फ़ हैदर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना पत्र देकर भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। पीड़ित हैदर ने बताया कि, दबंगों द्वारा ग्राम सभा में गाटा संख्या(6च) ऊसर घूर गड्ढे की जमीन के साथ-साथ हमारी खतौनी पर भी पर अपनी दबंगई के बल पर कब्जा कर लिया है।जोकि 6,च गांव सभा की सार्वजनिक सम्पत्ति है जिससे होकर ग्राम सभा के साथ-साथ शिकायतकर्ता हैदर भी उन्हीं रास्तों से अपने खेतो तक जाता है। अवैध निर्माण रोकने पर विपक्षीगण मो0 हसन उर्फ जुर्रत पुत्र शरीफ हुसेन व मो० इरफान पुत्र महिलाओं को आगे करके गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दिया कर रहा है । एसडीएम जलालपुर ने मामले को संज्ञान में लेकर रोकने के आदेश तो नहीं है मगर स्थानीय पुलिस और हल्का लेखपाल की मिलीभगत से दबंगों ने सरकारी जमीन पर बाउंड्री का काम पूरा करवा लिया। इस संबंध में जब हल्का लेखपाल रजनीश वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एसडीएम साहब के आदेश पर काम को रोक दिया गया मगर स्थानीय पुलिस ने सहयोग नहीं किया जिसके कारण सरकारी जमीन पर निर्माण कार्य हो गया है जल्द से जल्द अवैध निर्माण को हटवा दिया जाएगा। दूसरी तरफ विपक्षी गढ़ ने प्रशासन को भी चैलेंज कर दिया कब्जा नहीं हटेगा।
