रहीम शेरानी/कादर शेख, थांदला/झाबुआ (मप्र), NIT:

भारतीय जनता पार्टी अजजा प्रदेशाध्यक्ष कलसिंह भाभर, वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामा ताहेड़, नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, विधानसभा प्रभारी अनिल भंसाली, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता पंवार, मण्डल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय, मण्डल महामंत्री द्वय सुनील पणदा एवं नरसिंग भाभर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की चौथी पारी के सफलतम दो वर्ष पूर्ण करने पर प्रदेश सरकार की जन हितैषी योजनाओं व उपलब्धियों को बताते हुए प्रदेश की जनता को बधाई दी।
