मेघनगर मे संस्कार भारती फाउंडेशन व ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर मे संस्कार भारती फाउंडेशन व ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर गणेश मंदिर के करीब प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्व विद्यालय पर संस्कार भारती फाउंडेशन की संचालिका समाजसेवी श्रीमती चंदनबाला शर्मा, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की वीणा भार्गव, आदी महिला मंडल ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.

मेघनगर मे संस्कार भारती फाउंडेशन व ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन | New India Times

होली मिलन समारोह मे प्रजापिता बी के ज्योति ब्रह्मा कुमारी दीदी ने होली का आध्यात्मिक रहस्य बताया. संस्कार भारती फाउंडेशन सर्व ब्राह्मण समाज ने पुष्प वर्षा, व तिलक लगाकर होली मनाई!

इस अवसर पर संस्कार भारती फाउंडेशन की सुमन पाल, रमीला नायक, वर्षा गवली, उर्वशी गर्ग, जसोदा चपानेरी, रमा राठौड़, ज्योति शर्मा, गौरी दिवेदी, आदि सभी समाज की महिलाओं ने भक्ति की बयार बहाते हुए कर्णप्रिय भजनों से पूरे वातावरण को प्रफुल्लित कर दिया.

इस मौके पर श्रीमती चंदनबाला शर्मा, श्रीमती हीरामणि ने राधा कृष्ण के रूप नयनभिराम नृत्य की प्रस्तुति दी। होली मिलन समारोह मे पूरा वातावरण बृजमय लग रहा था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article